Maharashtra Political Crisis: शिंदे सरकार का क्या होगा? 16 विधायकों के निलंबन पर कल आयेगा ‘सुप्रीम’ फैसला

महाराष्ट्र में सत्ता गंवाने के बाद उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. जिसमें 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की थी. एकनाथ शिंदे ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. अब दोनों की याचिका पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा.
महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक सरगर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है. गुरुवार 11 मई को एकनाथ शिंदे सरकार के फैसले का दिन है. ऐसा इसलिए क्योंकि सुप्रीम कोर्ट 16 विधायकों के निलंबन पर अपना फैसला सुनाएगा. दरअसल पिछले साल एकनाथ शिंदे और उनके गुट के विधायकों ने शिवसेना से बगावत कर ली थी. जिसके बाद महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार गिर गयी थी.
उद्धव ठाकरे गुट ने 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने को लेकर याचिका दायर की
महाराष्ट्र में सत्ता गंवाने के बाद उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्���ीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. जिसमें 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की थी. एकनाथ शिंदे ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. अब दोनों की याचिका पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा. पिछले 9 महीने से इस मामले में सुनवाई चल रही है. हालांकि शीर्ष अदालत ने इस साल मार्च में राज्य में पिछले साल के राजनीतिक संकट से संबंधित उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुटों की याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.
शिंदे गुट के विधायक ने क्या कहा
शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा, मुझे जानकारी मिली है कि 16 विधायकों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट कल अपना आदेश सुनाएगा. कल सब कुछ साफ हो जाएगा, मैं भी 16 विधायकों में से एक हूं.
Also Read: ‘पोस्टर लगाने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बन जाता’, एकनाथ शिंदे ने MVA को बताया ‘तीन तिगाड़ा काम बिगाड़’
The Constitution Bench of the Supreme Court is likely to deliver the judgment on the Maharashtra political crisis tomorrow
CJI DY Chandrachud says we are going to be delivering two judgments tomorrow. pic.twitter.com/ussIowOaOm
— ANI (@ANI) May 10, 2023
आदित्य ठाकरे ने कहा, हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा
उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने कहा, सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ कल महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर फैसला सुना सकती है. हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. संविधान का पालन करने से ही देश को फायदा होगा.
महाराष्ट्र सरकार स्थिर है: विधानसभा अध्यक्ष नारवेकर
महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नारवेकर ने एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले कहा कि मौजूदा राज्य सरकार के पास बहुमत है, चाहे कोई भी फैसला आए. नारवेकर ने कहा, मेरे स्पीकर बनने के बाद, यह सरकार बहुमत परीक्षण में सफल रही. संख्या बल के हिसाब से देखें तो इस सरकार के पास बहुमत है, चाहे कोई भी फैसला आए. नारवेकर ने कहा, विधायकों की अयोग्यता के संबंध में निर्णय विधानसभा अध्यक्ष का विशेषाधिकार है. न्यायपालिका अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों से अच्छी तरह से अवगत है.
39 विधायकों के साथ शिंदे ने शिवसेना के खिलाफ बगावत की थी
पिछले साल जून में शिंदे और 39 विधायकों ने शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी थी. इसके परिणामस्वरूप पार्टी टूट गई थी और ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार (जिसमें राकांपा और कांग्रेस भी शामिल हैं) गिर गई थी. शिंदे ने बाद में महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए भाजपा के साथ गठबंधन किया. शिंदे ने 30 जून, 2022 को मुख्यमंत्री जबकि भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










