‘पोस्टर लगाने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बन जाता’, एकनाथ शिंदे ने MVA को बताया ‘तीन तिगाड़ा काम बिगाड़’

Updated:
विज्ञापन
‘पोस्टर लगाने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बन जाता’, एकनाथ शिंदे ने MVA को बताया ‘तीन तिगाड़ा काम बिगाड़’

एनसीपी नेता जयंत पाटिल के बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, विपक्ष में सीएम पद के लिए होड़ शुरू हो गई है. महा विकास अघाड़ी (MVA) ‘तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा’ है. उन्होंने कहा, जनता तय करती है कि मुख्यमंत्री कौन होगा. हम जनसेवक हैं और जनसेवा करते रहेंगे.

विज्ञापन

महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीति को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि पोस्टर लगाने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बन जाता. उन्होंने महा विकास अघाड़ी (MVA) को तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा बताया. दरअसल हाल के दिनों में महाराष्ट्र में भावी मुख्यमंत्री को लेकर दो अलग-अलग पोस्टर लगाये गये थे. जिसमें एक में अजित पवार को अगला मुख्यमंत्री बताया गया था, तो दूसरे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अगला मुख्यमंत्री बताते हुए पोस्टर जारी किया गया था.

एकनाथ शिंदे ने जयंत पाटिल पर साधा निशाना

एनसीपी नेता जयंत पाटिल के बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, विपक्ष में सीएम पद के लिए होड़ शुरू हो गई है. महा विकास अघाड़ी (MVA) ‘तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा’ है. उन्होंने कहा, जनता तय करती है कि मुख्यमंत्री कौन होगा. हम जनसेवक हैं और जनसेवा करते रहेंगे.

संजय राउत ने किया था दावा, 15-20 दिन में गिर जाएगी महाराष्ट्र की शिंदे सरकार

उद्धव ठाकरे गुट के नेता और शिव सेना (उद्धव बाबासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने कुछ दिनों पहले दावा किया था कि 15 से 20 दिनों में महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार गिर जाएगी. उन्होंने यह भी दावा किया था कि शिंदे और फडणवीस सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. एकनाथ शिंदे नाराज होकर छुट्टी पर अपने गांव चल गये हैं. राउत ने कहा था कि शिंदे छुट्टी पर गांव चले गये हैं और उनकी पीठ के पीछे देवेंद्र फडणवीस सरकार गिराने की साजिश रचने वाले हैं. हालांकि बाद में एकनाथ शिंदे का भी बयान आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो छुट्टी पर नहीं हैं.

एनसीपी में दरार की खबरें भी चर्चा में रही

महाराष्ट्र में हाल के दिनों में एनसीपी में फूट की खबरें भी आयीं. जिसमें दावा किया गया था कि अजित पवार बहुत जल्द एनसीपी से बगावत कर बीजेपी के साथ हाथ मिलाने वाले हैं. उनके समर्थन में एनसीपी के कुछ विधायक भी हैं. हालांकि खबरें सामने आने के बाद अजित पवार ने मीडिया के सामने कहा था कि वो आखिरी सांस तक एनसीपी में ही रहेंगे. बीजेपी के साथ हाथ मिलाने की खबर को उन्होंने खारिज कर दिया.

Also Read: एकनाथ शिंदे गुट की दो टूक, एनसीपी ग्रुप के साथ बीजेपी में शामिल हुए अजित पवार तो हम सरकार में नहीं रहेंगे

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola