ePaper
Live Updates

Chandrayaan-3: चांद की सतह पर रोवर ने महसूस किया 'भूकंप', स्रोत का पता लगाया जा रहा

Updated at : 01 Sep 2023 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
Chandrayaan-3: चांद की सतह पर रोवर ने महसूस किया 'भूकंप', स्रोत का पता लगाया जा रहा

**EDS: VIDEO GRAB VIA @isro** New Delhi: Rollout of rover of ISRO's Chandrayaan-3 from the lander to the lunar surface, as observed by Lander Imager Camera, on Wednesday, Aug. 23, 2023. (PTI Photo)(PTI08_25_2023_000022B)

Chandrayaan-3 Updates: अंतरिक्ष अभियान में बड़ी छलांग लगाते हुए भारत का चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ 23 अगस्त बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा, जिससे देश चांद के इस क्षेत्र में उतरने वाला दुनिया का पहला तथा चंद्र सतह पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है. 14 जुलाई को 41 दिन की चंद्र यात्रा पर रवाना हुए चंद्रयान-3 की सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ और इस प्रौद्योगिकी में भारत के महारत हासिल करने से पूरे देश में जश्न का माहौल है. चंद्रयान-3 से जुड़ी हर जानकारी के लिए आप बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:21 PM. 1 Sept 235:21 PM. 1 Sept

ओणम प्रतियोगिता के दौरान दिखेगी चंद्रयान-3 की झलक

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को चंद्रयान-3 के माध्यम से मिली ऐतिहासिक सफलता की झलक दो सितंबर को यहां आयोजित होने वाले भव्य ओणम सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शाम पांच बजे मनावीयम विधि से कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. इस प्रतियोगिता में लगभग 3000 कलाकार भाग लेंगे और इसमें 60 झांकियां शामिल हैं जो राज्य तथा देश की समृद्ध सांस्कृति को दर्शाती हैं.

2:48 PM. 1 Sept 232:48 PM. 1 Sept

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए I.N.D.I.A ने ISRO को दी बधाई

विपक्ष के INDIA गठबंधन ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए ISRO को बधाई दी. INDIA गठबंधन ने लिखा कि हम पूरे इसरो परिवार को उसकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बधाई देते हैं जिसने हमारे देश को गौरवान्वित किया है. इसरो की क्षमताओं के निर्माण, विस्तार और इन्हें गहरा करने में छह दशक लगे हैं। आगे गठबंधन ने अपने पत्र में लिखा कि चंद्रयान-3 ने दुनिया को रोमांचित किया, जो शनिवार को ‘आदित्य-एल1’ के प्रक्षेपण का बेसब्री से इंतजार कर रही है.

9:54 AM. 1 Sept 239:54 AM. 1 Sept

चांद की सतह पर रोवर ने महसूस किया ‘भूकंप’

भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन ने गुरुवार को कहा कि विक्रम लैंडर के ‘प्रज्ञान’ रोवर मॉड्यूल ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर एक प्राकृतिक घटना दर्ज की है. हालांकि, इसके स्रोत का पता लगाया जा रहा है.

9:04 PM. 31 Aug 239:04 PM. 31 Aug

चंद्रयान-3 पर इसरो प्रमुख ने कहा, ‘सब कुछ ठीक से काम कर रहा’

चंद्रयान-3 मिशन पर इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि सब कुछ ठीक से काम कर रहा है. सारा डेटा बहुत अच्छे से आ रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि 14 दिन के अंत तक हमारा मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा.

9:04 PM. 31 Aug 239:04 PM. 31 Aug

चंद्र क्षेत्र में सल्फर की मौजूदगी

चंद्रयान-3 मिशन के रोवर ‘प्रज्ञान’ पर लगे एक अन्य उपकरण ने भी चंद्र क्षेत्र में गंधक (सल्फर) की मौजूदगी की पुष्टि की : इसरो.

1:15 PM. 31 Aug 231:15 PM. 31 Aug

चंद्रयान-3 पर वैज्ञानिकों की नजर 

चंद्रयान-3 की गतिविधियों पर वैज्ञानिकों की नजर लगातार टिकी हुई है. चंद्रयान में लगे कैमरे लगातार तस्वीरें भेज रहा है.

10:32 PM. 30 Aug 2310:32 PM. 30 Aug

प्रज्ञान रोवर ने खींची विक्रम लैंडर की दूसरी तस्वीर

1:57 PM. 30 Aug 231:57 PM. 30 Aug

प्रज्ञान रोवर ने खींची विक्रम लैंडर की पहली तस्वीर

चंद्रयान-3 को लेकर इसरो ने एक ताजा जानकारी दी है. जिसमें बताया, प्रज्ञान रोवर ने लैंडर विक्रम की पहली बार तस्वीर खींची है. इसरो ने बताया, प्रज्ञान रोवर ने आज सुबह विक्रम लैंडर की एक तस्वीर क्लिक की. रोवर (NavCam) पर लगे नेविगेशन कैमरे द्वारा तस्वीर ली गई. चंद्रयान-3 मिशन के लिए NavCams इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम प्रयोगशाला (LEOS) द्वारा विकसित किए गए हैं.

9:25 AM. 30 Aug 239:25 AM. 30 Aug

अमेरिकी सांसद ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर भारत को दी बधाई

अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद और प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकियों ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के लिए मंगलवार को भारत को बधाई दी. भारत ने 23 अगस्त को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से लैस लैंडर मॉड्यूल (एलएम) की सॉफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल की थी. इसी के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश तथा चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया था. सांसद और कांग्रेसनल इंडिया कॉकस के वरिष्ठ सदस्य ब्रैड शर्मन ने कहा, भारत को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बधाई. भारत चंद्रमा के इस भाग पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश है.

8:42 PM. 29 Aug 238:42 PM. 29 Aug

चंद्रमा पर ऑक्सीजन होने के मिले सबूत, इसरो ने चांद पर कई पदार्थ होने की दी जानकारी

इसरो ने चंद्रमा में ऑक्सीजन सहित कई पदार्थों के होने की जानकारी दी है. यह जानकारी इसरो ने चंद्रयान-3 से भेजे गये मैसेज के जरिए दी है. इसरो ने ट्वीट किया और बताया, रोवर पर लगा लेजर-प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (LIBS) उपकरण स्पष्ट रूप से दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्र सतह में सल्फर (S) की उपस्थिति की पुष्टि करता है. Al, Ca, Fe, Cr, Ti, Mn, Si, और O भी हैं जैसा कि पता चला. हाइड्रोजन (एच) की खोज जारी है.

8:42 PM. 29 Aug 238:42 PM. 29 Aug

रोवर प्रज्ञान ने पृथ्वीवासियों से की बात, कहा- चंद्रमा के रहस्यों को उजागर करने के रास्ते पर हूं

चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान ने ताजा मैसेज भेजा है. जिसमें उसने पृथ्वीवासियों से बातचीत की है और उसने हालचाल भी पूछा. रोवर प्रज्ञान ने अपनी और लैंडर विक्रम के बारे में भी बताया. रोवर प्रज्ञान ने यह भी बताया कि चंद्रमा के रहस्यों को उजागर करने की राह पर आगे बढ़ रहा है.

2:09 PM. 29 Aug 232:09 PM. 29 Aug

लैंडर और रोवर दोनों का जीवन काल एक-एक मून डे

लैंडर और रोवर दोनों का जीवन काल एक-एक मून डे है, जो पृथ्वी के 14 दिन के बराबर है. लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस एलएम ने 23 अगस्त की शाम करीब 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी. मून वॉक के दौरान अब तक प्रज्ञान ने कई महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए हैं, जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) लगातार साझा कर रहा है. 

2:09 PM. 29 Aug 232:09 PM. 29 Aug

वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि प्रज्ञान 14 दिन के बाद भी काम करेगा

चंद्रयान-3 का रोवर ‘प्रज्ञान’ (Rover Pragyan) मून से हमें रोज नई-नई जानकारी भेज रहा है. 28 अगस्त को वह मून वॉक करते-करते अचानक गहरे गड्ढे के पास पहुंच गया. वो तो भला हो ISRO के वैज्ञानिकों का, जिन्होंने ऐन मौके पर उसे उस Crater में गिरने से बचा लिया. Crater काफी बड़ा था. 23 अगस्त को मून पर लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 के लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ के पास अब रिसर्च और रोमिंग के लिए 10 दिन से भी कम समय बचा है. हालांकि वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि प्रज्ञान 14 दिन के बाद भी काम करेगा.

2:09 PM. 29 Aug 232:09 PM. 29 Aug

10 दिन से भी कम का समय शेष

आपको बता दें कि एक चंद्र दिवस पूरा होने में 10 दिन से भी कम का समय रह गया है. अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी) के निदेशक नीलेश एम. देसाई ने रविवार को कहा था कि चंद्रयान-3 का रोवर प्रज्ञान समय के साथ रेस लगा रहा है. इसरो वैज्ञानिक इस काम में लगे हुए हैं कि बचे हुए जितने भी दिन हैं उसमें रोवर ज्यादा से ज्यादा दूरी कवर कर ले. छह पहियों वाला रोवर दक्षिणी ध्रुव में दूरी नाप रहा है.

2:09 PM. 29 Aug 232:09 PM. 29 Aug

अंधियारी रात के बाद का इंतजार

पृथ्वी के 14 दिन बीतने के बाद चंद्रमा पर अगले 14 पृथ्वी दिवस के बराबर घनी अंधियारी रात हो जाएगी. इस अवधि में यान के कई उपकरण स्लीप मोड में जाएंगे, लेकिन तापमान माइनस 180 से माइनस 250 डिग्री तक गिरने की संभावना जताई गई है, यान सौर ऊर्जा भी नहीं ले पाएगा. इन कठोर हालात के बाद भी यदि लंबी रात बीतने के बाद चंद्रयान-3 के उपकरण रिवाइव हो जाएंगी तो इसरो के लिए एक नई उपलब्धि होगी. इसके बाद भारत को दक्षिणी ध्रुव का और डाटा मिल सकेगा.

2:09 PM. 29 Aug 232:09 PM. 29 Aug

अभियान के 3 हिस्से

अंतरिक्ष उपयोग केंद्र अहमदाबाद के निदेशक निलेश एम देसाई ने जो बताया उसके अनुसार, चंद्रयान-3 अभियान के 3 हिस्से हैं. यान की सॉफ्ट लैंडिंग, रोवर प्रज्ञान को लैंडर विक्रम से निकाल कर चंद्र सतह पर चलाना और मिशन में शामिल सात उपकरणों से काम लेना. अब तीसरे हिस्से के तहत असली काम चल रहा है. इसमें उपकरणों से विभिन्न प्रयोग हो रहे हैं, विश्लेषण व डाटा जुटाने का काम जारी है. यही वजह है कि रोवर को जितना हो सके चंद्र सतह पर घुमाया जाना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा प्रयोग कर बहुमूल्य डाटा एकत्रित किया जा सके.

2:09 PM. 29 Aug 232:09 PM. 29 Aug

सतह पर तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड से 30 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास

इसरो ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि यहां विक्रम लैंडर पर चेस्ट पेलोड के पहले अवलोकन हैं. चंद्रमा की सतह के तापीय व्यवहार को समझने के लिए, चेस्ट ने ध्रुव के चारों ओर चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी के तापमान प्रालेख को मापा. ग्राफिक चित्रण के बारे में इसरो वैज्ञानिक बी. एच. एम. दारुकेशा ने कहा कि हम सभी मानते थे कि सतह पर तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड से 30 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास हो सकता है, लेकिन यह 70 डिग्री सेंटीग्रेड है. यह आश्चर्यजनक रूप से हमारी अपेक्षा से अधिक है.

2:09 PM. 29 Aug 232:09 PM. 29 Aug

दक्षिणी ध्रुव के आसपास चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी का तापमान कितना ?

इससे पहले इसरो ने चंद्रमा की सतह पर तापमान भिन्नता का एक ग्राफ रविवार को जारी किया और अंतरिक्ष एजेंसी के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने चंद्रमा पर दर्ज किए गए उच्च तापमान को लेकर आश्चर्य व्यक्त किया. राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार कि चंद्र सर्फेस थर्मो फिजिकल एक्सपेरिमेंट’ (चेस्ट) ने चंद्रमा की सतह के तापीय व्यवहार को समझने के लिए, दक्षिणी ध्रुव के आसपास चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी का ‘तापमान प्रालेख’ मापा.

2:09 PM. 29 Aug 232:09 PM. 29 Aug

3 मीटर आगे 4 मीटर व्यास वाला गड्ढा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने सोमवार को ट्वीट कर जानकारी दी. चंद्रयान-3 मिशन को लेकर इसरो की ओर से बताया गया है कि 27 अगस्त, 2023 को रोवर को अपने स्थान से 3 मीटर आगे स्थित 4 मीटर व्यास वाले गड्ढे का सामना करना पड़ा. रोवर को पथ पर वापस लौटने का आदेश दिया गया. यह अब सुरक्षित रूप से एक नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है.

2:09 PM. 29 Aug 232:09 PM. 29 Aug

प्रज्ञान रोवर को चांद पर चलने के दौरान मिला एक बड़ा गड्ढा

चंद्रयान-3 के बारे लोग ज्यादा से ज्यादा जानकारी एकत्रित करना चाहते हैं. ताजा जानकारी इसरो ने शेयर की है जिसमें एक गड्ढे का जिक्र किया गया है. बताया जा रहा है कि प्रज्ञान रोवर को चांद पर चलने के दौरान एक बड़ा गड्ढा मिला. चंद्रमा की सतह पर चार मीटर का बड़ा गड्ढा सामने आने के बाद प्रज्ञान रोवर को सुरक्षित रूप से नए रास्ते पर ले जाने में सफलता मिली है.

2:09 PM. 29 Aug 232:09 PM. 29 Aug

रोवर को 4 मीटर के गड्ढे ने किया परेशान

चंद्रयान-3 मिशन को लेकर इसरो ने ताजा जानकारी दी है. इसरो की ओर से बताया गया है कि 27 अगस्त, 2023 को रोवर को अपने स्थान से 3 मीटर आगे स्थित 4 मीटर व्यास वाले गड्ढे का सामना करना पड़ा. रोवर को पथ पर वापस लौटने का आदेश दिया गया. यह अब सुरक्षित रूप से एक नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है.

2:09 PM. 29 Aug 232:09 PM. 29 Aug

2 सितंबर को 11:50 बजे लॉन्च किया जाएगा आदित्य-L1 मिशन

PSLV-C57/आदित्य-L1 मिशन को लेकर ISRO ने जानकारी दी कि सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष-आधारित भारतीय वेधशाला, आदित्य-L1 का लॉन्च श्रीहरिकोटा से 2 सितंबर को 11:50 बजे निर्धारित है.

10:10 PM. 27 Aug 2310:10 PM. 27 Aug

भिन्नता 70 डिग्री सेल्सियस से शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे तक

वैज्ञानिक दारुकेशा ने कहा कि जब हम पृथ्वी के अंदर दो से तीन सेंटीमीटर जाते हैं, तो हमें मुश्किल से दो से तीन डिग्री सेंटीग्रेड भिन्नता दिखाई देती है, जबकि वहां (चंद्रमा) यह लगभग 50 डिग्री सेंटीग्रेड भिन्नता है. यह दिलचस्प बात है. वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि चंद्रमा की सतह से नीचे तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिर जाता है. उन्होंने कहा कि भिन्नता 70 डिग्री सेल्सियस से शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे तक है.

10:10 PM. 27 Aug 2310:10 PM. 27 Aug

विस्तृत अवलोकन जारी

इसरो ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि यहां विक्रम लैंडर पर चेस्ट पेलोड के पहले अवलोकन हैं. चंद्रमा की सतह के तापीय व्यवहार को समझने के लिए, चेस्ट ने ध्रुव के चारों ओर चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी के तापमान प्रालेख को मापा. अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि पेलोड में तापमान को मापने का एक यंत्र लगा है जो सतह के नीचे 10 सेंटीमीटर की गहराई तक पहुंचने में सक्षम है. इसरो ने एक बयान में कहा, इसमें 10 तापमान सेंसर लगे हैं. प्रस्तुत ग्राफ विभिन्न गहराइयों पर चंद्र सतह/करीबी-सतह की तापमान भिन्नता को दर्शाता है. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के लिए ये पहले ऐसे प्रालेख हैं. विस्तृत अवलोकन जारी है.

10:10 PM. 27 Aug 2310:10 PM. 27 Aug

तापमान 70 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रमा की सतह पर तापमान भिन्नता का एक ग्राफ रविवार को जारी किया और अंतरिक्ष एजेंसी के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने चंद्रमा पर दर्ज किए गए उच्च तापमान को लेकर आश्चर्य व्यक्त किया. इसरो के अनुसार, ‘चंद्र सर्फेस थर्मो फिजिकल एक्सपेरिमेंट’ (चेस्ट) ने चंद्रमा की सतह के तापीय व्यवहार को समझने के लिए, दक्षिणी ध्रुव के आसपास चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी का ‘तापमान प्रालेख’ मापा. ग्राफिक चित्रण के बारे में इसरो वैज्ञानिक बी. एच. एम. दारुकेशा ने कहा, हम सभी मानते थे कि सतह पर तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड से 30 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास हो सकता है, लेकिन यह 70 डिग्री सेंटीग्रेड है. यह आश्चर्यजनक रूप से हमारी अपेक्षा से अधिक है.

10:10 PM. 27 Aug 2310:10 PM. 27 Aug

चांद के साउथ पोल में कितना है तापमान जानें

चंद्रयान-3 को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है. इसरो के द्वारा लगातार अपडेट दिया भी जा रहा है. अभी जो चंद्रयान को लेकर ताजा जानकारी दी गयी है उसमें चांद के साउथ पोल पर तापमान के बारे में बताया गया है. एक ग्राफ के माध्यम से चंद्रमा के नजदीक और सतह पर तापमान की स्थिति की जानकारी दी गयी है. इसरो ने बताया कि यह तापमान अलग-अलग गहराई पर रिकॉर्ड किया गया है. इसरो के अनुसार जांच के प्रवेश के दौरान इसे दर्ज किया गया है. इसरो ने आगे जानकारी दी कि चंद्रमा के साउथ पोल के लिए यह इस तरह का पहला प्रोफाइल है. अभी विस्तार से निगरानी की जा रही है.

10:10 PM. 27 Aug 2310:10 PM. 27 Aug

विभिन्न गहराई पर चंद्र सतह के तापमान में भिन्नता

इसरो ने एक्स पर लिखा कि प्रस्तुत ग्राफ विभिन्न गहराई पर चंद्र सतह/सतह के तापमान में भिन्नता को दर्शाता है, जैसा कि जांच के प्रवेश के दौरान दर्ज किया गया था. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के लिए यह पहली ऐसी प्रोफ़ाइल है.

9:04 AM. 27 Aug 239:04 AM. 27 Aug

इसरो प्रमुख सोमनाथ बोले- भारत के पास चंद्रमा, मंगल और शुक्र की यात्रा करने की क्षमता

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा, भारत के पास चंद्रमा, मंगल और शुक्र की यात्रा करने की क्षमता है लेकिन हमें अपना आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है. हमें और अधिक निवेश की आवश्यकता है और अंतरिक्ष क्षेत्र का विकास होना चाहिए और इससे पूरे देश का विकास होना चाहिए, यही हमारा मिशन है. हम उस विजन को पूरा करने के लिए तैयार हैं जो पीएम मोदी ने हमें दिया था.

9:04 AM. 27 Aug 239:04 AM. 27 Aug

ISRO प्रमुख सोमनाथ ने बताया, आने वाले 14 दिनों में चंद्रमा से डेटा मापना जारी रखेंगे

ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया, हम इस मिशन की कामयाबी पर बहुत खुश हैं. वैज्ञानिक मिशन के अधिकांश उद्देश्य पूरे होने जा रहे हैं. सभी वैज्ञानिक डेटा बहुत अच्छे दिख रहे हैं. हम आने वाले 14 दिनों में चंद्रमा से डेटा मापना जारी रखेंगे. हमें उम्मीद है कि ऐसा करते हुए हम विज्ञान में सफलता हासिल करेंगे. हम अगले 13-14 दिनों के लिए उत्साहित हैं.

10:20 PM. 26 Aug 2310:20 PM. 26 Aug

क्या है बड़ी चुनौती

बताया जा रहा है कि चांद पर सबसे बड़ी चुनौती भूकंप की है. लैंडर और रोवर दोनों के बीच कम्युनिकेशन बहुत ही जरूरी है. इसके बाद ही धरती पर सही आंकड़े आते रहेंगे. अध्ययन करने वालों की मानें तो चंद्रमा पर लगातार भूकंप आते रहते हैं. ऐसे में आपस में संपर्क बनाए रखना बहुत चुनौतीपूर्ण काम है. यही नहीं चंद्रमा पर कई बार उल्कापिंड भी टकरा जाते हैं जिससे सुरक्षित रहना भी एक चुनौती है. चांद पर वायुमंडल नहीं होने की वजह से उल्कापिंड रास्ते में नहीं नष्ट होते बल्कि सीधा सतह से टकरा जाते हैं.

10:20 PM. 26 Aug 2310:20 PM. 26 Aug

चंद्रयान-3 मिशन नेतीन में से दो उद्देश्य हासिल कर लिये

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के तीन में से दो उद्देश्य हासिल कर लिये गये हैं, जबकि तीसरे उद्देश्य के तहत वैज्ञानिक प्रयोग जारी हैं. इसने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के सभी पेलोड सामान्य रूप से काम कर रहे हैं. इसरो ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि चंद्रयान-3 मिशन: मिशन के तीन उद्देश्यों में से, चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग का प्रदर्शन पूरा हो गया है. चंद्रमा पर रोवर के घूमने का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है. तीसरे उद्देश्य के तहत वैज्ञानिक प्रयोग जारी हैं। सभी पेलोड सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं.

10:20 PM. 26 Aug 2310:20 PM. 26 Aug

ISRO ने एक लेटेस्ट वीडियो शनिवार को ट्वीट किया

चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर इतिहास रच दिया था. भारत ऐसा साहसिक कारनामा करने वाला दुनिया का पहला और अब तक का एकमात्र देश बन गया. इसके बाद से लगातार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रज्ञान रोवर के संबंध में जानकारी मुहैया करा रहा है. ISRO ने एक लेटेस्ट वीडियो शनिवार को ट्वीट किया और लिखा कि दक्षिणी ध्रुव पर चंद्र रहस्यों की खोज में प्रज्ञान रोवर शिव शक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है!

10:20 PM. 26 Aug 2310:20 PM. 26 Aug

विश्व कल्याण के प्रति नए भारत के संकल्प को प्रकट करता है ‘शिव शक्ति प्वाइंट : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इसरो के कमांड सेंटर में चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गयी तीन बड़ी घोषणाओं पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ विश्व कल्याण के प्रति नए भारत के संकल्प को प्रकट करता है.

10:20 PM. 26 Aug 2310:20 PM. 26 Aug

नया वीडियो आया सामने, देखें कैसे दक्षिणी ध्रुव घूम रहा है प्रज्ञान रोवर

ISRO ने एक वीडियो ट्वीट कर लिखा कि दक्षिणी ध्रुव पर चंद्र रहस्यों की खोज में प्रज्ञान रोवर शिव शक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है! इसका वीडियो भी शेयर किया गया है.

10:20 PM. 26 Aug 2310:20 PM. 26 Aug

रोवर दक्षिणी ध्रुव पर चंद्र रहस्यों की खोज में घूम रहा है शिव शक्ति पॉइंट के आसपास

चंद्रयान-3 की जानकारी इसरो ने दी है. इसरो ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि प्रज्ञान रोवर दक्षिणी ध्रुव पर चंद्र रहस्यों की खोज में शिव शक्ति पॉइंट के आसपास घूम रहा है.

9:44 AM. 26 Aug 239:44 AM. 26 Aug

पीएम मोदी ने इसरो की महिला वैज्ञानिकों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो टीम की महिला वैज्ञानिकों से मुलाकात की.

9:44 AM. 26 Aug 239:44 AM. 26 Aug

23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बड़ी घोषणा करते हुए बताया, 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा. यह दिन हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा.

9:44 AM. 26 Aug 239:44 AM. 26 Aug

चंद्रयान-2 जहां उतरा उसे तिरंगा के नाम से जाना जाएगा : पीएम मोदी

चंद्रयान- 2 चंद्रमा की जिस सतह पर उतरा था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाम दिया. पीएम मोदी ने ऐलान किया कि उस प्वाइंट को तिरंगा के नाम से जाना जाएगा. पीएम मोदी ने कहा, मैंने तय किया था कि जब चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा पर पहुंच जाएगा, तो हम दोनों प्वाइंट का नाम रखेंगे. आज मुझे लगता है, जब हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा और चांद पर तिरंगा. तो तिरंगा के अलावा उस स्थान का नाम और क्या दिया जा सकता है. इसलिए चंद्रमा के उस स्थान पर, जहां चंद्रयान-2 ने पद रखे थे, उसे अब तिरंगा के नाम से जाना जाएगा. तिरंगा प्वाइंट सीख देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती. अगर दृढ संकल्प शक्ति हो तो सफलता हर हाल में मिलती है.

9:44 AM. 26 Aug 239:44 AM. 26 Aug

चंद्रयान-3 का लैंडर जिस जगह उतरा उसे शिव शक्ति नाम से जाना जाएगा, पीएम मोदी ने किया ऐलान

चंद्रमा के जिस प्वाइंट पर चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम लैंड किया, उसे शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा की.

9:44 AM. 26 Aug 239:44 AM. 26 Aug

ये आज का भारत है, निर्भीक भारत है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ये आज का भारत है और निर्भीक भारत है. उन्होंने कहा, चंद्रयान-3 के लैंडिंग का दिन अमर हो गया. ये अभियान केवल भारत की नहीं, बल्कि पूरी मानवता की सफलता है. इससे नये रास्ते खुलेंगे.

9:44 AM. 26 Aug 239:44 AM. 26 Aug

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को सैल्यूट किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को सैल्यूट किया. उन्होंने कहा, सैल्यूट आपके परिश्रम को, सैल्यूट आपके जज्बे को.

9:44 AM. 26 Aug 239:44 AM. 26 Aug

इसरो प्रमुख सोमनाथ ने मिशन के बारे में पीएम मोदी को जानकारी दी

बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने मिशन के बारे में पूरी जानकारी दी.

9:44 AM. 26 Aug 239:44 AM. 26 Aug

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो प्रमुख एस सोमनाथ से मुलाकात की

बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो प्रमुख एस सोमनाथ से मुलाकात की और चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उन्हें बधाई दी.

9:15 PM. 25 Aug 239:15 PM. 25 Aug

मैं एक बार फिर सभी को बधाई देता हूं :पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि (चांद पर) तिरंगा फहराकर हमने दुनिया को भारत की क्षमताओं से अवगत कराया है. दुनिया भर से बधाई संदेश आ रहे हैं…पूरा सोशल मीडिया बधाई संदेशों से भरा पड़ा है. जब उपलब्धि इतनी बड़ी हो तो उसका उत्साह लगातार बना रहता है. आपके चेहरे भी बता रहे हैं कि आप दुनिया में कहीं भी हों, भारत आपके दिल में धड़कता है… चंद्रयान-3 की शानदार सफलता पर मैं एक बार फिर सभी को बधाई देता हूं.

9:15 PM. 25 Aug 239:15 PM. 25 Aug

भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराकर विश्व के सामने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया, बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनान में भारतीय समुदाय से कहा कि भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराकर विश्व के सामने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया है. भारतीय समुदाय के लोगों से उन्होंने कहा कि आप जहां कहीं भी रहो, आपका दिल भारत के लिए धड़कता है.

9:15 PM. 25 Aug 239:15 PM. 25 Aug

चंद्रयान-3 को लेकर आयी एक और खुशखबरी, इसरो ने किया ये ट्वीट

इसरो ने ट्वीट किया कि दो सैगमेंट वाले रैंप ने रोवर के रोल-डाउन की सुविधा प्रदान की. एक सोलर पैनल ने रोवर को पावर जेनरेट करने में सक्षम बनाने का काम किया है. सीएच-3 मिशन में कुल 26 तैनाती तंत्र, यू आर राव सैटेलाइट सेंटर (यूआरएससी)/इसरो, बेंगलुरु में विकसित किये गये थे.

12:21 PM. 25 Aug 2312:21 PM. 25 Aug

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दी बधाई

भारत के सफल चंद्र अभियान को उसके और विश्व के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी और दोनों नेता प्रौद्योगिकी क्षेत्र विशेष तौर पर कृत्रिम बुद्धिमता पर सहयोग बढ़ाने के लिए सहमत हुए. एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि नेतन्याहू ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन कर बधाई दी. विज्ञप्ति में कहा गया है, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने माना कि यह भारत और विश्व के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. उन्होंने सभी इजराइली नागरिकों की ओर से हार्दिक बधाई दी.

12:21 PM. 25 Aug 2312:21 PM. 25 Aug

कैसे चांद पर उतरा चंद्रयान-3

इसरो के जारी वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे चंद्रयान-3 रोवर लैंडर से चंद्रमा की सतह तक उतरा.

8:19 PM. 24 Aug 238:19 PM. 24 Aug

चांद पर यह चलना शुरू हो चुका है चंद्रयान-3 का रोवर

चंद्रयान-3 से संबंधित बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. इसरो ने आधिकारिक हैन्डल से संदेश भेजा है कि रोवर से MOX निकल चुका है और चांद पर यह चलना शुरू हो चुका है.

8:19 PM. 24 Aug 238:19 PM. 24 Aug

कर्नाटक सरकार इसरो की टीम को करेगी सम्मानित

चंद्रयान-3 की सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ को ऐतिहासिक उपलब्धि करार देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार इसके लिए इसरो की टीम को आधिकारिक तौर पर सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी. मुख्यमंत्री ने यहां भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के ‘टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क’ (आईएसटीआरएसी) का दौरा किया और सफल लैंडिंग के लिए इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ और उनकी टीम को बधाई दी. सिद्धरमैया ने वहां इसरो वैज्ञानिकों और अधिकारियों से बातचीत की और उनकी उपलब्धि की सराहना की.

8:19 PM. 24 Aug 238:19 PM. 24 Aug

Chandrayaan 3 Live: जी20 प्रतिनिधियों ने की चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की सराहना

संस्कृति कार्य समूह की चौथी बैठक के लिए यहां एकत्र हुए जी20 प्रतिनिधियों ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की सराहना की है. जी20 के संस्कृति कार्य समूह की चौथी बैठक बृहस्पतिवार को वाराणसी शहर में शुरू हुई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में चंद्रयान मिशन की सफलता के लिए मंदिरों और घाटों पर पूजा-पाठ किया गया था. केन्द्रीय संस्कृति सचिव गोविंद मोहन ने बैठक में स्वागत भाषण दिया. चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के साथ ही भारत बुधवार को अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद चंद्रमा पर सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन गया. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश में जश्न मनाया गया.

4:12 PM. 24 Aug 234:12 PM. 24 Aug

Chandrayaan 3 Live: तेजस्वी यादव ने वैज्ञानिकों को सफल लैंडिंग पर दी बधाई

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर वैज्ञानिकों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ वैज्ञानिकों की उपलब्धि है और हम उन्हें बधाई देना चाहते हैं.

4:12 PM. 24 Aug 234:12 PM. 24 Aug

Chandrayaan 3 Live: रोवर ‘प्रज्ञान’ लैंडर ‘विक्रम’ से बाहर निकला, चंद्रमा की सतह पर चक्कर लगाएगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से जुड़े सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि रोवर ‘प्रज्ञान’ लैंडर ‘विक्रम’ से बाहर निकल आया है और यह अब यह चंद्रमा की सतह पर घूमेगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘विक्रम’ लैंडर से रोवर ‘प्रज्ञान’ के सफलता पूर्वक बाहर आने पर इसरो की टीम को बधाई दी.

Chandrayaan-3: रोवर प्रज्ञान की चंद्रमा पर चहलकदमी शुरू, देखें वीडियो

4:12 PM. 24 Aug 234:12 PM. 24 Aug

Chandrayaan 3 Live: ब्रिक्स में बोले पीएम मोदी- चंद्रयान-3 की सफलता पर सभी देशों से मिल रही बधाई

ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, चंद्रयान-3 की सफलता पर पूरे विश्व से भारत को बधाई मिल रही है.

4:12 PM. 24 Aug 234:12 PM. 24 Aug

Chandrayaan 3 Live: इसरो प्रमुख ने बताया, दक्षिणी ध्रुव को ही क्यों चुना

इसरो द्वारा चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को चुनने पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा, हम दक्षिणी ध्रुव के करीब चले गए जो लगभग 70 डिग्री है. दक्षिणी ध्रुव में सूर्य की किरणें कम पड़ती हैं. उन्होंने कहा, चंद्रमा पर काम कर रहे वैज्ञानिकों ने दक्षिणी ध्रुव में बहुत रुचि दिखाई क्योंकि अंततः मनुष्य वहां जाकर उपनिवेश बनाना चाहते हैं और फिर उससे आगे की यात्रा करना चाहते हैं. इसलिए हम सबसे अच्छी जगह की तलाश कर रहे हैं और दक्षिणी ध्रुव में वह क्षमता है.

4:12 PM. 24 Aug 234:12 PM. 24 Aug

Chandrayaan 3 Live: इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया, रोवर प्रज्ञान के पास हैं दो उपकरण

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया, प्रज्ञान रोवर के पास दो उपकरण हैं, दोनों चंद्रमा पर मौलिक संरचना के निष्कर्षों के साथ-साथ रसायनिक संरचनाओं से संबंधित हैं…इसके अलावा, यह सतह पर चक्कर लगाएगा. हम एक रोबोटिक पथ नियोजन अभ्यास भी करेंगे जो हमारे लिए भविष्य के अन्वेषणों के लिए महत्वपूर्ण है.

4:12 PM. 24 Aug 234:12 PM. 24 Aug

Chandrayaan 3 Live: इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने प्रज्ञान रोवर के बारे में दी जानकारी

चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के एक दिन बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने प्रज्ञान रोवर के बारे में पूरी जानकारी दी. उन्होंने यह भी बताया कि यह चंद्रमा पर कैसे काम करेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola