ePaper
Live Updates

Breaking News: दिल्ली के एक निजी स्कूल में स्वीमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत

Updated at : 05 Jun 2023 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
Breaking News: दिल्ली के एक निजी स्कूल में स्वीमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत

Breaking News 5 June 2023: ओडिशा रेल हादसे को लेकर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. अवधेश राय हत्याकांड में जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को वाराणसी की एमपी एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया है. शिक्षा मंत्रालय के एनआईआरएफ 2023 के मुताबिक, इंजीनियरिंग संस्थानों में लगातार आठवें वर्ष आईआईटी मद्रास की बादशाहत बरकरार है. दक्षिण-पश्चिमी चीन में भूस्खलन से 19 लोगों की मौत हो गयी. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:16 PM. 5 Jun 2310:16 PM. 5 Jun

दिल्ली के एक निजी स्कूल में स्वीमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत

दिल्ली के नरेला के निजी स्कूल के स्वीमिंग पूल में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गयी है. इस मामले में पुलिस द्वारा स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

10:16 PM. 5 Jun 2310:16 PM. 5 Jun

मई महीने में 72 लाख पर्यटक पहुंचे हिमाचल प्रदेश, शिमला और मनाली में सबसे ज्यादा भीड़

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के निदेशक पर्यटन एवं एमडी अमित कश्यप ने बताया, मई महीने में राज्य में 72 लाख पर्यटक आए हैं और जून महीने में काफी संख्या में पर्यटकों के प्रदेश में पहुंचने की उम्मीद है. शिमला, लाहौल-स्पीति, अटल टनल और मनाली लोग ज़्यादा जा रहे हैं. कोरोना से पहले जिस संख्या में विदेशी पर्यटक यहां पहुंच रहे थे अभी उस आंकड़े के अनुसार विदेशी पर्यटक नहीं आ रहे हैं.

10:16 PM. 5 Jun 2310:16 PM. 5 Jun

असम-अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर के पास गोलीबारी, दो लोगों की मौत

असम-अरुणाचल प्रदेश की सीमा से सटे असम के धेमाजी जिले में बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि गोलीबारी में दो लोग घायल भी हुए हैं. यह घटना पनबारी इलाके में हुई. मृतकों की पहचान बोगा चुटिया और मोनिटू गोगोई के रूप में हुई है. एसपी रंजन भुइयां ने कहा, हमारी जांच चल रही है.

10:16 PM. 5 Jun 2310:16 PM. 5 Jun

दिल्ली में युवक की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी. DCP साउथ चंदन चौधरी ने बताया, दोपहर करीब 12 बजे हमें कॉल के माध्यम से एक व्यक्ति ने बताया कि उसके बेटे को किसी ने चाकू मारा है उसे अस्पताल लेकर जाया गया है. 23 वर्षीय सचिन नामक व्यक्ति को चाकू लगी है. इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है. हमने हत्या का FIR दर्ज़ कर लिया है, जांच जारी है. सचिन जनवरी में ही जेल से बाहर आया था.

10:16 PM. 5 Jun 2310:16 PM. 5 Jun

ओडिशा रेल हादसे में घायल 950 लोगों को अस्पताल से मिली छुट्टी

ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया, रेल हादसे में घायल 950 से ज्यादा लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं, अभी तक 170 मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है. मृतकों को भेजने में हम परिवारों की मदद कर रहे हैं. अभी कुल मृतकों का आंकड़ा 275 ही है हम पूरी प्रक्रिया के बाद मृतकों का अंतिम आंकड़ा बताएंगे.

10:16 PM. 5 Jun 2310:16 PM. 5 Jun

बालासोर दुर्घटना में हाथ, पैर गंवाने वालों के परिवार से एक सदस्य को होमगार्ड की नौकरी देगी ममता सरकार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा, बालासोर दुर्घटना में कुछ लोगों ने अपने हाथ, पैर खो दिए. ऐसे लोगों के लिए हमारी सरकार ने फैसला लिया है कि हम इनके परिवार के किसी एक सदस्य को स्पेशल होमगार्ड की नौकरी देंगे.

10:16 PM. 5 Jun 2310:16 PM. 5 Jun

हरियाणा के सीएम खट्टर ने यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को किया सम्मानित

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा 2022 उत्तीर्ण करने वाले राज्य के उम्मीदवारों को सम्मानित किया.

2:30 PM. 5 Jun 232:30 PM. 5 Jun

सिसोदिया को अपनी बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत

दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अपनी बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत दे दी है. मनीष सिसोदिया को श्रीमती सिसोदिया के आवास या अस्पताल सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच ले जाया जाएगा.

2:30 PM. 5 Jun 232:30 PM. 5 Jun

मुख्तार अंसारी को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई

मुख्तार अंसारी को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है. वाराणसी की MP MLA कोर्ट ने अवधेश राय हत्याकांड मामले में जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. इसके साथ ही मुख्तार अंसारी पर 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया.

2:30 PM. 5 Jun 232:30 PM. 5 Jun

दिल्ली हाई कोर्ट से मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत

दिल्ली हाई कोर्ट से आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को राहत नहीं मिली है. कोर्ट से अंतरिम जमानत उन्हें नहीं मिली है. हालांकि कोर्ट ने उन्हें एक दिन की राहत दी है ताकि वे अपनी बीमार पत्नी से मिल सकें. इस दौरान उन्हें मीडिया से दूर रहने की हिदायत दी गयी है.

2:30 PM. 5 Jun 232:30 PM. 5 Jun

पहलवानों के विरोध प्रदर्शन से पीछे हटीं साक्षी मलिक, उत्तर रेलवे में अपने काम पर वापस लौटीं

पहलवानों के विरोध प्रदर्शन से साक्षी मलिक पीछे हट गईं हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वो उत्तर रेलवे में अपने काम पर वापस लौट गईं हैं. आपको बता दें कि रविवार को पहलवानों ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी.

2:30 PM. 5 Jun 232:30 PM. 5 Jun

अमेरिकी विदेश मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सार्थक चर्चा

अमेरिकी विदेश मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि मैंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ सार्थक चर्चा की. भारत-अमेरिका की वैश्विक सामरिक साझेदारी तेजी से बढ़ रही है. भारत-अमेरिका साझेदारी मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत की आधारशिला है.

2:30 PM. 5 Jun 232:30 PM. 5 Jun

एंटीलिया मामला: न्यायालय ने पूर्व पुलिस अफसर प्रदीप शर्मा को तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत दी

उच्चतम न्यायालय ने एंटीलिया बम धमकी मामले में तथा कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में गिरफ्तार पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को सोमवार को तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत दी. न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस एवं न्यायमूर्ति राजेश बिंदल की अवकाश पीठ ने यह विचार करते हुए कि शर्मा को यह राहत दी है कि उनकी पत्नी की सर्जरी होनी है. शीर्ष अदालत ने कहा कि शर्मा को निचली अदालत की शर्तों के अनुसार अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाए.

2:30 PM. 5 Jun 232:30 PM. 5 Jun

पिछले आठ वर्षों में दिल्ली में विकास की गति धीमी नहीं हुई : केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कहा कि पिछले आठ वर्षों में दिल्ली में विकास की गति धीमी नहीं हुई है लेकिन प्रदूषण का स्तर गिर गया है. दिल्ली में 2016 से 2022 के बीच पीएम2.5 और पीएम10 दोनों प्रदूषण का स्तर 30 प्रतिशत तक कम हो गया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में 2016 में प्रदूषण का स्तर 26 दिन तक ‘बहुत खराब’ रहा लेकिन 2022 में ऐसे दिन केवल छह थे.

2:30 PM. 5 Jun 232:30 PM. 5 Jun

फैसला कुछ देर में

अजय राय के वकील विकास सिंह ने बताया कि 2 बजे मुख्तार अंसारी की सज़ा का ऐलान होगा. MP MLA कोर्ट में सिर्फ मुख्तार अंसारी का केस चल रहा था, बाकी अभियुक्तों का मामला इलाहाबाद के जिला न्यायलय में लंबित है.

2:30 PM. 5 Jun 232:30 PM. 5 Jun

अवधेश राय मर्डर केस में मुख्तार अंसारी दोषी करार

उत्तर प्रदेश से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. अवधेश राय हत्याकांड में जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को वाराणसी की एमपी एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया है. आपको बता दें कि 3 अगस्त 1991 को कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अजय राय के भाई अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

2:30 PM. 5 Jun 232:30 PM. 5 Jun

खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा

ओडिशा रेल हादसे को लेकर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और कहा है कि रेल मंत्री के सुरक्षा संबंधी सभी खोखले दावे बेनकाब हो गये हैं. रेलवे की कमजोर पड़ती सुरक्षा यात्रियों के बीच चिंता का विषय है. सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाए.

2:30 PM. 5 Jun 232:30 PM. 5 Jun

अभिषेक बनर्जी की पत्नी को एक बार फिर कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी को एक बार फिर कोलकाता एयरपोर्ट पर रोक दिया गया है. बताया जा रहा है कि वह दुबई जा रही थीं.

2:30 PM. 5 Jun 232:30 PM. 5 Jun

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में IED ब्लास्ट, सीआरपीएफ की 85 बटालियन के दो जवान घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में IED ब्लास्ट की खबर है. जानकारी के अनुसार इस ब्लास्ट में सीआरपीएफ की 85 बटालियन के दो जवान घायल हो गये हैं.

2:30 PM. 5 Jun 232:30 PM. 5 Jun

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 174 नये मामले

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 174 नये मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,49,91,756 हो गई है. वहीं, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 3,193 रह गयी है.

2:30 PM. 5 Jun 232:30 PM. 5 Jun

हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस ओडिशा के बालासोर से गुजरी

हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस ओडिशा के बालासोर से गुजरी है जहां 2 जून को ट्रेन दुर्घटना हुई थी. हादसे के 51 घंटे के अंदर भारतीय रेलवे ने प्रभावित पटरियों पर ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी.

2:30 PM. 5 Jun 232:30 PM. 5 Jun

अभिनेता कोल्लम सुधी का सड़क हादसे में निधन

अभिनेता कोल्लम सुधी का यहां सड़क हादसे में सोमवार तड़के निधन हो गया। हादसे में तीन अन्य कलाकार घायल हुए हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि कार में सुधी (39), उल्लास अरूर, बीनू आदिमाली और महेश सवार थे, सुबह करीब साढ़े चार बजे कैपामंगलम में कार एक ट्रक से टकरा गयी.

2:30 PM. 5 Jun 232:30 PM. 5 Jun

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे बांग्लादेश के दो दिवसीय दौरे पर रवाना

भारतीय सेना की ओर से जानकारी दी गयी है कि भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे बांग्लादेश के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हो गये हैं. इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच मौजूदा रक्षा संबंधों को और बढ़ाना है.

2:30 PM. 5 Jun 232:30 PM. 5 Jun

प्रयागराज में तेज आंधी से नाव पलटी, लापता हुए 5 लोगों में से 2 की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां तेज आंधी की वजह से नाव पलटने की खबर है जिसमें लापता हुए 5 लोगों में से 2 की मौत हो गयी है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

2:30 PM. 5 Jun 232:30 PM. 5 Jun

हैती में बाढ़ से 15 लोगों की मौत, आठ लापता

हैती में भारी बारिश के कारण भयानक बाढ़ और भूस्खलन संबंधी घटनाओं में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य लोग लापता हैं.

2:30 PM. 5 Jun 232:30 PM. 5 Jun

चीन में भूस्खलन से 19 लोगों की मौत

दक्षिण-पश्चिमी चीन में एक खनन कंपनी के कर्मचारियों के रहने के स्थान (डॉरमेट्री) में भूस्खलन से 19 लोगों की मौत हो गयी. अधिकारियों ने बताया कि सिचुआन प्रांत में लेशन काउंटी के एक पहाड़ी ग्रामीण जिले में भूस्खलन हुआ, जहां कई सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है.

2:30 PM. 5 Jun 232:30 PM. 5 Jun

एक ड्रोन और लगभग 3.1 किलोग्राम हेरोइन वाले तीन पैकेट जब्त

संजय गौड़ (डीआईजी बीएसएफ, अमृतसर) ने कहा कि हमें पिछले 2-3 दिनों से इनपुट मिल रहे थे कि पाकिस्तान से तस्कर ड्रोन के जरिए हेरोइन की तस्करी करने की कोशिश करेंगे. उस पर कार्रवाई करते हुए, हमारे जवानों ने कल एक ड्रोन और लगभग 3.1 किलोग्राम हेरोइन वाले तीन पैकेट जब्त किये.

2:30 PM. 5 Jun 232:30 PM. 5 Jun

बालासोर में अप और डाउन दोनों लाइनों पर यात्री ट्रेनों की आवाजाही शुरू

बालासोर में ट्रेन हादसे के बाद ट्रायल रन खत्म हो गया है. यहां अप और डाउन दोनों लाइनों पर यात्री ट्रेनों की आवाजाही शुरू कर दी गयी है जिसका वीडियो भी सामने आया है.

2:30 PM. 5 Jun 232:30 PM. 5 Jun

बाहुबली मुख्तार अंसारी के लिए आज का दिन अहम, अवधेश राय हत्याकांड में आएगा फैसला

यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी के लिए आज का दिन अहम है. अवधेश राय हत्याकांड में फैसला आने वाला है जिसपर सबकी नजर टिकी हुई है.

7:37 AM. 5 Jun 237:37 AM. 5 Jun

एक तरफ हमारी विचारधारा महात्मा गांधी की है और दूसरी तरफ नाथूराम गोडसे की

न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के लोगों को संबंधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की सरकार और भाजपा पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा है कि घर (भारत) में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है. एक जिसका हम प्रतिनिधित्व करते हैं और दूसरी जिसका भाजपा और RSS प्रतिनिधित्व करते नजर आते हैं. उन्होंने कहा कि आसान शब्दों में इस लड़ाई को समझाया जाए तो एक तरफ हमारी विचारधारा महात्मा गांधी की है और दूसरी तरफ नाथूराम गोडसे की है.

7:37 AM. 5 Jun 237:37 AM. 5 Jun

सूरीनाम की यात्रा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

सूरीनाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पारामारिबो में स्थित जोहान एडोल्फ पेंगल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी से मुलाकात करेंगी. वे 4 से 6 जून तक सूरीनाम की यात्रा पर हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola