Live Updates

Breaking News: पीएम मोदी ने चेन्नई में किया रोड शो

Edited byAmitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

पीएम मोदी ने चेन्नई में किया रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई और दक्षिण चेन्नई से पार्टी के उम्मीदवार तमिलिसाई सौंदर्यराजन के साथ तमिलनाडु के चेन्नई में एक रोड शो किया.

हेमा मालिनी के खिलाफ टिप्पणी करने पर चुनाव आयोग ने रणदीप सुरजेवाला को जारी किया नोटिस

चुनाव आयोग ने भाजपा नेता हेमा मालिनी के खिलाफ टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को नोटिस जारी किया है. आयोग ने 11 अप्रैल 2024 (शाम 5 बजे) तक जवाब मांगा है.

वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में AAP विधायक अमानतुल्ला खान को समन

राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को जारी नोटिस में उपस्थित न होने पर समन जारी किया है. कोर्ट ने उन्हें 20 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है.

लखीमपुर में बोले अमित शाह- 19 अप्रैल को तय करना होगा अपना सांसद कौन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के लखीमपुर में कहा, आपको 19 अप्रैल को तय करना होगा कि आपका सांसद कौन होगा, कौन पार्टी सरकार बनाएगी और अगला प्रधानमंत्री कौन होगा. उन्होंने कहा, आपके सामने दो विकल्प हैं एक तरफ राहुल गांधी के नेतृत्व में INDI गठबंधन है और दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा है.

पूर्व बीजेपी नेता बीरेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल

पूर्व बीजेपी नेता बीरेंद्र सिंह मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए. उन्होंने कहा, जब मैंने कांग्रेस छोड़ी, तो मुझे लगा कि बीजेपी और कांग्रेस की विचारधाराओं में ज्यादा अंतर नहीं होगा. लेकिन उनकी विचारधाराएं बिल्कुल विपरीत हैं. केवल ‘जन गण मन’ ही इस देश को बचा सकता है. कांग्रेस एक पैन इंडिया पार्टी है. इसकी जिम्मेदारी राष्ट्र के बुनियादी सिद्धांतों की रक्षा करना है.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त को जेड श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा दी गई

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार को जेड श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा दी गई.

पूर्व बीजेपी नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल

पूर्व बीजेपी नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए. उनके बेटे और पूर्व बीजेपी नेता बृजेंद्र सिंह हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे.

के कविता को लाया गया कोर्ट

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) एमएलसी के कविता को मंगलवार को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में न्यायिक हिरासत अवधि समाप्त होने पर तिहाड़ जेल से कोर्ट लाया गया. जांच एजेंसी ईडी ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया है.

पूर्व कांग्रेस नेता अजब सिंह कुशवाह बीजेपी में शमिल

मुरैना से पूर्व कांग्रेस नेता अजब सिंह कुशवाह ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में वे बीजेपी में शामिल हुए.

ईडी ने डीएमके के पूर्व पदाधिकारी जाफर सादिर के परिसरों पर मारे छापे

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने डीएमके के पूर्व पदाधिकारी जाफर सादिक और अन्य के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच के तहत तमिलनाडु के कई शहरों में मंगलवार को छापेमारी की.

उत्तराखंड के नैनीताल में खाई में गिरा वाहन, 8 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल में बड़ा हादसा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां खाई में एक वाहन गिर गया जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई.

पीएम मोदी मध्य प्रदेश के बालाघाट में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. बालाघाट में प्रधानमंत्री की सभा दोपहर करीब दो बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी. आपको बता दें कि पिछले तीन दिन में मध्य प्रदेश में उनका यह दूसरा दौरा होगा.

खराब मौसम के कारण राहुल गांधी को मध्य प्रदेश में करना पड़ रहा रात्रि विश्राम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सोमवार को मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रात्रि विश्राम करना पड़ा. जानकारी के अनुसार, खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका.

अमित शाह असम में करेंगे चुनाव प्रचार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए आज असम आएंगे. लखीमपुर लोकसभा सीट के चुकुली भोरिया में जनसभा को संबोधित करने का उनका कार्यक्रम है.

दिल्ली हाई कोर्ट गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका पर फैसला सुनाएगा

दिल्ली हाई कोर्ट कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर फैसला सुनाएगा.

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने बीजेपी छोड़ी, कांग्रेस में होंगे शामिल

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा है कि उन्होंने बीजेपी छोड़ दी है और वह कांग्रेस में शामिल होंगे. इससे करीब एक महीने पहले उनके बेटे बृजेन्द्र सिंह बीजेपी छोड़कर विपक्षी दल कांग्रेस में शामिल हो गए थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के तमिलनाडु दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ अप्रैल से दो दिन के तमिलनाडु दौरे पर रहेंगे. प्रधानमंत्री मंगलवार को चेन्नई में रोड शो करेंगे और बुधवार को दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola