Breaking News Live: रेवंत रेड्डी ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन

रेवंत रेड्डी ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. सूत्रों ने बताया कि रेड्डी ने शुक्रवार शाम लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौपा. वह तेलंगाना में मल्काजगिरी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. वह तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कोडांगल विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए हैं. सूत्रों ने कहा कि रेड्डी के पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मिलने और चुनाव अभियान के दौरान पार्टी द्वारा घोषित छह गारंटी के क्रियान्वयन के अलावा तेलंगाना में पहले विधानसभा सत्र से पूर्व राज्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने की संभावना है.

बाबा बालकनाथ और सरोज पांडेय ने बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा से की मुलाकात

राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा के दौरान बाबा बालकनाथ और सरोज पांडेय ने बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा स मुलाकात की है.

महाराष्ट्र में मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की घटना में छह लोगों की मौत

महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पिंपरी चिंचवाड़ एसीपी (अपराध) पद्माकर घनवत ने बताया कि मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की घटना में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग घायल हो गए हैं. घटना आज दोपहर 3 बजे के आसपास हुई. घटना के पीछे के कारणों की पहचान की जा रही है.

लाल किले का ये प्रांगण अपने आप में बहुत एतिहासिक है, बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले में आयोजित होने वाले पहले भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिक (आईएएडीबी), 2023 में स्मारक डाक टिकट जारी किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मो दी ने कहा, लाल किले का ये प्रांगण अपने आप में बहुत एतिहासिक है. ये किला केवल इमारत नहीं है यह एक इतिहास है. आजादी के पहले और आजादी के बाद कितनी ही पीढ़ियां गुजर गईं लेकिन लाल किला अडिग है, अमिट है. इस वर्ल्ड हेरिटेज साइट लाल किले में आप सभी का बहुत अभिनंदन है.

व्लादिमीर पुतिन राष्ट्रपति पद के लिए होने वाला चुनाव लड़ेंगे

रूस में अपने शासन को दो दशक से अधिक का विस्तार देते हुए व्लादिमीर पुतिन राष्ट्रपति पद के लिए होने वाला चुनाव लड़ेंगे.

जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, कांग्रेस सांसद धीरज साहू मामले पर पीएम मोदी का ट्वीट

राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के ‘भाषणों’ को सुनें… जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola