Breaking News: केरल के मलप्पुरम में बड़ा हादसा, पर्यटक नौका के पलट जाने से छह लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा केरल स्टोरी सिर्फ एक फिल्म नहीं है. कुछ लोग ऐसे हैं जो अपने धर्म में बच्चियों को बहला-फुसलाकर आतंकवाद के रास्ते ले जाना चाहते हैं, उनका चेहरा केरल स्टोरी में बेनकाब हुआ है. एनसीपी नेता अजीत पवार ने कहा कि , एनसीपी प्रमुख शरद पवार हमारे शीर्ष नेता हैं. उनके इस्तीफे का मामला अब खत्म हो गया है, इस पर बार-बार चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है साथ ही उन्होंने कहा महा विकास अघाड़ी हमेशा एकजुट रहेगा. पढ़ें देश और दुनिया की बड़ी खबरें.

विज्ञापन

नाव पलटने से 6 की मौत

केरल के मलप्पुरम जिले के तनूर के पास एक बड़ा हादसा हो गया है. एक पर्यटक नौका के पलट जाने से उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई. वहीं, राहत और बचाव कार्य जारी है.

बीएसएफ का वाहन के दुर्घटनाग्रस्त

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में बीएसएफ के एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक बीएसएफ जवान की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए.

कर्नाटक के मैसूर में पीएम मोदी ने श्रीकांतेश्वर स्वामी मंदिर में की पूजा

कर्नाटक के मैसूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नंजनागुडु के श्रीकांतेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा की.

डीके शिवकुमार ने कहा, हिमंत बिस्वा सरमा का डीएनए कांग्रेस का है

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा, हिमंत बिस्वा सरमा का डीएनए कांग्रेस का डीएनए है. उन्हें पता होना चाहिए कि उनका खून कांग्रेस का खून है, गांधी का खून है. अब उन्होंने अपना खून बदल लिया है.

हक्की पिक्की जनजाति के लोगों से पीएम मोदी ने की बात

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हक्की पिक्की जनजाति के सदस्यों के साथ बातचीत की, जिन्हें शिवमोग्गा में ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से निकाला गया था.

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी ने अनवर ढेबर को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनवर ढेबर को पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया. ईडी ने पहले मार्च में कई स्थानों पर तलाशी ली थी और इस प्रक्रिया में शामिल विभिन्न व्यक्तियों के बयान दर्ज किए हैं और 2019-2022 के बीच 2,000 करोड़ रुपये के अभूतपूर्व भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के साक्ष्य एकत्र किए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola