Breaking News: संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद बोले केजरीवाल- जांच में एक पैसा नहीं मिला

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले

विज्ञापन

रिजर्व बैंक ने मुनीश कपूर को नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया

भारतीय रिजर्व बैंक ने मुनीश कपूर को कार्यकारी निदेशक (ईडी) नियुक्त किया है. रिजर्व बैंक ने बुधवार को एक बयान में कहा कि कपूर आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग का कामकाज देखेंगे. ईडी के रूप में उनकी नियुक्ति तीन अक्टूबर, 2023 से प्रभावी होगी. ईडी के रूप में पदोन्नत होने से पहले कपूर मौद्रिक नीति विभाग के प्रभारी सलाहकार और मौद्रिक नीति समिति के सचिव थे. रिजर्व बैंक में लगभग तीन दशकों से काम कर रहे कपूर ने आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग और मौद्रिक नीति विभाग में काम किया है. (भाषा)

कुलगाम में मुठभेड़ दो आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ दिन में शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने वहां आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद कुज्जर में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया.

बीजेपी में बौखलाहट और हार का डर- सौरभ भारद्वाज

आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारतीय संसद में लोगों की सबसे मजबूत आवाज संजय सिंह को जिस प्रकार से बिना किसी सबूत, बिना किसी ठोस कारण गिरफ्तार किया गया गया है, इससे साबित होता है कि पीएम मोदी जानते हैं कि वे चुनाव हार रहे हैं. निराशा है हार का डर है बौखलाहट है जिसमें इस प्रकार के ऊलजलूल काम केंद्र सरकार एजेंसियों से करा रही है.

सांसद संजय सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार कर लिया है. शराब घोटाला मामले में पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. शराब घोटाला मामले में उनके आवास पर ईडी ने रेड भी किया था.

वादा करने भूल जाना कांग्रेस की नीति- जेपी नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्था के जयपुर में कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति की संस्कृति बदल दी है. लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी ने देश पर शासन किया. उनकी नीति वादे करके भूल जाना रही है और फिर नए वादों के साथ चुनाव लड़ना यही उनकी संस्कृति थी.

रणबीर कपूर को ईडी का समन

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को ईडी का समन मिला है. 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए ईडी ने उन्हें समन जारी किया है. जानकारी के मुताबित ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े मामले में ईडी उनसे पूछताछ करेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola