Breaking News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीकानेर-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
बृजमोहन सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे पहलवानों ने मंगलवार को हरिद्धार में पहुंचकर किसान नेता नरेश टिकैत को मेडल सौंप दिया है. इन पहलवानों ने अपने-अपने मेडल को गंगा में बहाने का ऐलान किया था. हालांकि, इन पहलवानों ने किसान नेता के द्वारा समझाने के बाद मेडलों को गंगा में बहाया नहीं, लेकिन सरकार को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के इंफाल में मुख्यमंत्री आवास पर सर्वदलीय बैठक की. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभातखबर डॉट कॉम के साथ.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीकानेर-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बीकानेर-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. उन्होंने कहा, जिस तेजी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नई पटरियां बिछाने का काम कर रहे हैं मैं आपको विश्वास दिला सकता हूं कि आने वाले महीनों में रेलवे के क्षेत्र में बहुत सारी नई क्षमताएं पैदा होंगी. आज से 10 साल पहले एक दिन में नई पटरियां मात्र 4 किमी तक लगती थी और आज एक दिन में 14 किमी तक लगती है.
पहलवानों ने नरेश टिकैत को सौंपे मेडल, सरकार को पांच दिन का अल्टीमेटम
बृजमोहन सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे पहलवानों ने मंगलवार को हरिद्धार में पहुंचकर किसान नेता नरेश टिकैत को मेडल सौंप दिया है. इन पहलवानों ने अपने-अपने मेडल को गंगा में बहाने का ऐलान किया था. हालांकि, इन पहलवानों ने किसान नेता के द्वारा समझाने के बाद मेडलों को गंगा में बहाया नहीं, लेकिन सरकार को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है.
अमित शाह ने इंफाल में सीएम हाउस पर सर्वदलीय बैठक की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के इंफाल में मुख्यमंत्री आवास पर सर्वदलीय बैठक की.
सचिन तेंदुलकर को स्वच्छ मुख अभियान के लिए स्माइल एंबेसडर किया गया नियुक्त
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को स्वच्छ मुख अभियान के लिए महाराष्ट्र का स्माइल एंबेसडर नियुक्त किया गया है. इसकी घोषणा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की.
कनार्टक के अतिरिक्त महानिदेशक बी दयानंद बेंगलुरु के नए पुलिस आयुक्त बने
कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त सी एच प्रताप रेड्डी का तबादला कर दिया और उनकी जगह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (खुफिया) बी दयानंद को नियुक्त किया. रेड्डी को आंतरिक सुरक्षा प्रभाग के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, सरकार ने अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजीपी) रैंक के यातायात विशेष आयुक्त डॉ एम ए सलीम को आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में नियुक्त किया. सीआईडी का नेतृत्व करने वाले एडीजीपी के वी शरत चंद्र को एडीजीपी (इंटेलिजेंस) नियुक्त किया गया है.
लेखक के बारे में
By Abhishek Anand
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए