Live Updates

Breaking News : 1 मई को अयोध्या जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , करेंगी पूजन-आरती

Edited byAmitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

1 मई को अयोध्या जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , करेंगी पूजन और आरती

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल (1 मई, 2024) अयोध्या (उत्तर प्रदेश) का दौरा करेंगी. अपने अयोध्या प्रवास के दौरान राष्ट्रपति हनुमान गढ़ी मंदिर, राम मंदिर और कुबेर टीला में दर्शन व आरती करेंगी. वह सरयू पूजन और आरती भी करेंगी.

मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी खारिज

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप नेता मनीष सिसौदिया की दूसरी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी. उनकी जमानत का सीबीआई और ईडी दोनों ने विरोध किया था. उन्होंने मुकदमे में देरी के आधार पर जमानत मांगी थी. उनकी पिछली जमानत अर्जी भी पिछले साल कोर्ट ने खारिज कर दी थी. वह फरवरी 2023 से हिरासत में हैं.

मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी खारिज

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप नेता मनीष सिसौदिया की दूसरी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी. उनकी जमानत का सीबीआई और ईडी दोनों ने विरोध किया था. उन्होंने मुकदमे में देरी के आधार पर जमानत मांगी थी. उनकी पिछली जमानत अर्जी भी पिछले साल कोर्ट ने खारिज कर दी थी. वह फरवरी 2023 से हिरासत में हैं.

देवेन्द्र यादव को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया

देवेन्द्र यादव को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया.

एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने नए नौसेना प्रमुख का प्रभार संभाला

संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने देश के 26वें नौसेना अध्यक्ष का प्रभार संभाल लिया है. उन्होंने आर हरि कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभाला है.

शिवसेना ने मुंबई उत्तर पश्चिम से रवींद्र वायकर को बनाया उम्मीदवार

शिवसेना ने मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से रवींद्र वायकर को अपना उम्मीदवार बनाया. मुंबई के जोगेश्वरी से विधायक वायकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने से पहले शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी थे.

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. पुलिस की ओर से कई नक्सलियों के मारे जाने या घायल होने की संभावना व्यक्त की गई है.

बीजेपी धर्म के आधार पर आरक्षण में विश्वास नहीं रखती, बोले अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में कहा कि बीजेपी को दक्षिण के राज्यों में मतदाताओं से बहुत अच्छा समर्थन मिल रहा है. बीजेपी धर्म के आधार पर आरक्षण में विश्वास नहीं रखती.

कोलंबिया में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, नौ सैनिकों की मौत

सैनिकों के लिए सामान ले जा रहा सेना का एक हेलीकॉप्टर उत्तरी कोलंबिया के एक ग्रामीण इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में सवार नौ जवानों की मौत हो गयी.

STF और दिल्ली पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, लॉरेंस गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार

गुरुग्राम में STF और दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में लॉरेंस गैंग के 2 शूटर के गिरफ्तार होने की खबर है.

उधमपुर जिले के स्कूल बंद

जम्मू एवं कश्मीर के उधमपुर ज़िला मजिस्ट्रेट सलोनी राय ने कहा कि खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण उधमपुर जिले के दूदू-बसंतगढ़, कुलवंता और पंचारी क्षेत्रों में स्कूल 30 अप्रैल, 2024 को बंद रहेंगे.

राहुल गांधी आज भिंड में रैली को करेंगे संबोधित

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज भिंड जाने वाले हैं. यहां वे एमजेएस ग्राउंड में भिंड-दतिया लोकसभा प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे.

आज पीएम मोदी की चार सभा

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार रैलियों को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री की तीन रैलियां महाराष्ट्र में होंगी, जबकि तेलंगाना में वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola