Breaking News Live: चेन्नई में पेट्रोल पंप की छत गिरी, एक की मौत
Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
पाकिस्तानी सेना अपने ही नागरिकों को बनाती है निशाना
पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में हुए आत्मघाती धमाकों पर पश्तून मानवाधिकार कार्यकर्ता और पीटीएम सदस्य फजल-उर-रहमान अफरीदी ने पाकिस्तान के तहरीक ए तालिबान पर हमले का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जब आप पाकिस्तान की सुरक्षा स्थिति का विश्लेषण करते हैं, तो यह स्पष्ट होता है कि उन्होंने तालिबान के साथ शांति समझौता किया है. पाकिस्तान का संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने खैबर पख्तूनख्वा में प्रवेश किया है और यहां तक कि बलूचिस्तान में भी बस गए हैं. भले ही पाकिस्तान कहता है कि वे उनके खिलाफ हैं, लेकिन वे ही उन्हें प्रायोजित कर रहे हैं. लक्षित हत्याएं बढ़ गई हैं. पाकिस्तानी सेना अपने ही नागरिक पर हमला कर रही है.
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 20 से ज्यादा पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 20 से अधिक आप नेता और पदाधिकारी शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए. पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और भी लोगों के कांग्रेस में शामिल होने की उम्मीद है. दिल्ली कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि दिल्ली कांग्रेस के पूर्व सचिवों कुलदीप भाटी और योगेन्द्र भाटी तथा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार समेत 20 से अधिक लोग आम आदमी पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गये. कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने पहले पार्टी छोड़ चुके नेताओं और कार्यकर्ताओं से पार्टी में लौटने का आह्वान किया था.
भारत-कनाडा राजनयिक विवाद पर अमेरिकी एनएसए से चर्चा की , बोले विदेश मंत्री जयशंकर
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ भारत-कनाडा राजनयिक विवाद पर चर्चा की. अमेरिकी पक्ष ने इस मुद्दे पर अपने आकलन साझा किए और मैंने अमेरिकियों को भारत की चिंताओं के बारे में बताया.
पांच साल की आवर्ती जमा पर ब्याज बढ़ा, अन्य योजनाओं में कोई बदलाव नहीं
सरकार ने दिसंबर तिमाही के लिए पांच साल की आवर्ती जमा (आरडी) योजना पर ब्याज दर 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दी है. हालांकि, पीपीएफ समेत अन्य सभी छोटी बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वित्त मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को परिपत्र जारी किया गया जिसके अनुसार, बचत जमा पर चार प्रतिशत और एक साल की सावधि जमा पर 6.9 प्रतिशत ब्याज पहले की तरह मिलता रहेगा. दो साल और तीन साल की सावधि जमा पर ब्याज सात प्रतिशत है जबकि पांच साल की सावधि जमा पर 7.5 प्रतिशत है. वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर 8.2 प्रतिशत ब्याज मिलता रहेगा.
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए