Breaking News Live: पीएम मोदी ने अजाली असौमानी को कोमोरोस के राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने अजाली असौमानी को कोमोरोस के राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोमोरोस के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर अजाली असौमानी को बधाई दी.

अमेरिका ने वर्ष 2023 में भारतीयों को रिकॉर्ड 14 लाख वीजा जारी किए

अमेरिका ने 2023 में रिकॉर्ड 14 लाख भारतीयों को वीजा जारी किए और आगंतुक वीजा प्राप्त करने के प्रतीक्षा समय में 75 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी. अमेरिकी दूतावास ने सोमवार को यह जानकारी दी. अमेरिकी दूतावास के मुताबिक, 2022 की तुलना में भारतीयों द्वारा वीजा आवेदन में 60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी.

एमपी की SDM की रहस्यमय मौत, बहन ने पति मनीष शर्मा पर लगाया हत्या का आरोप

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के शाहपुरा में तैनात महिला सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट(SDM) निशा नापित शर्मा रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गईं. उनकी बहन ने SDM के पति मनीष शर्मा पर हत्या का आरोप लगाया है.

गृह मंत्री अमित शाह 30 जनवरी को NTDFAC का उद्घाटन करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल 30 जनवरी को नई दिल्ली में राष्ट्रीय आतंकवाद डेटा संलयन और विश्लेषण केंद्र (NTDFAC) का उद्घाटन करेंगे और आपराधिक मामला प्रबंधन प्रणाली (CCMS) का शुभारंभ करेंगे.

बीटिंग रिट्रीट समारोह में हिस्सा लेने विजय चौक पहुंचे पीएम मोदी

विजय चौक पर आयोजित बीटिंग रिट्रीट समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए. पीएम मोदी के अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

SIMI पर बढ़ाया गया पांच साल का प्रतिबंध, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

‘स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी)’ पर केंद्र सरकार ने पांच साल के लिए प्रतिबंध बढ़ा दिया है. गृह मंत्रालय ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है. सिमी पर यह कार्रवाई यूएपीए के तहत की गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola