Breaking News Live: मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह के घर की ओर मार्च करने के लिए जुटे प्रदर्शनकारी
Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह के घर की ओर मार्च करने के लिए जुटे प्रदर्शनकारी
पुलिस ने बताया कि भीड़ ने मणिपुर मुख्यमंत्री के परिवार के खाली आवास पर हमला करने की कोशिश की. सुरक्षा बलों ने प्रयास को विफल किया.
उज्जैन रेप केस मामले में आरोपी ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, भागने की कोशिश के दौरान पैर में लगी चोट
उज्जैन रेप केस मामले में बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार आरोपी ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान उसने भागने की कोशिश की जिससे उनकी पैर में चोट लगी.
प्रधानमंत्री मोदी भयभीत हैं, यह जांच उनकी घबराहट प्रदर्शित करती है, बोले अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बंगले की मरम्मत मामले की सीबीआई जांच पर कहा कि मेरे खिलाफ 50 जांच की जा रही है, इस नई जांच का स्वागत है, इसमें कुछ भी नहीं निकलेगा. प्रधानमंत्री मोदी भयभीत हैं, यह जांच उनकी घबराहट प्रदर्शित करती है. उन्होंने कहा कि ये लोग मुझे झुकाना चाहते हैं; ये जितनी चाहें उतनी जांच करा सकते हैं, लेकिन मुझे तोड़ नहीं सकते.
राहुल ने कीर्ति नगर में लकड़ी के कारीगरों से मुलाकात की
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के कीर्तिनगर इलाके में लकड़ी के कारीगरों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना. उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें ‘एक्स’ सहित कई अन्य सोशल मीडिया मंचों पर साझा की. इन तस्वीरों में वह लकड़ी के कारीगरों से मुलाकात के साथ उनके औजार भी इस्तेमाल करते देखे जा सकते हैं.
उज्जैन में नाबालिग से बलात्कार के मामले में ऑटोरिक्शा चालक हिरासत में, पांच से पूछताछ
मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में सड़क पर खून से लथपथ पाई गई लड़की से बलात्कार के मामले में पुलिस ने एक ऑटोरिक्शा चालक को हिरासत में लिया है और पांच अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस को हिरासत में लिए गए व्यक्ति के ऑटोरिक्शा की यात्री सीट पर कुछ खून के धब्बे भी मिले हैं. उज्जैन पुलिस के अनुसार, एक परामर्शदाता (काउंसिलर) ने नाबालिग बलात्कार पीड़िता से बातचीत की और पाया कि वह सतना जिले की है.
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए