Breaking News Live: गुजरात के सूरत में कार शोरूम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल गाड़ियां
Breaking News Live updates: भारत की पहली कोविड नेजल वैक्सीन iNCOVACC लॉन्च की गई. दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2023-24 से पहले वित्त मंत्रालय में आयोजित ‘हलवा समारोह’ में भाग लिया है. एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से कहा है कि वे कल शाम 4 बजे राज निवास में अपने कैबिनेट मंत्रियों और अपने 10 विधायकों में से किसी के साथ आएं और उन्हें देखें. यह जानकारी एलजी हाउस के अधिकारी ने दी है. हॉकी विश्व कप 2023 में भारत ने जापान को 8-0 से हराया
गुजरात के सूरत में कार शोरूम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल गाड़ियां
एक्टर अन्नू कपूर अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत, हालत स्थिर
एक्टर अन्नू कपूर अस्पताल में भर्ती हुए है. बता दें कि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी. मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी हालत अभी स्थिर बतायी जा रही है.
LG वीके सक्सेना ने CM केजरीवाल से कहा- कल शाम 4 बजे राज निवास में अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ आएं
एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से कहा है कि वे कल शाम 4 बजे राज निवास में अपने कैबिनेट मंत्रियों और अपने 10 विधायकों में से किसी के साथ आएं और उन्हें देखें. यह जानकारी एलजी हाउस के अधिकारी ने दी है.
वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2023-24 से पहले वित्त मंत्रालय में आयोजित ‘हलवा समारोह’ में लिया भाग
दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2023-24 से पहले वित्त मंत्रालय में आयोजित ‘हलवा समारोह’ में भाग लिया है.
भारत की पहली कोविड नेजल वैक्सीन iNCOVACC की गई लॉन्च
भारत की पहली कोविड नेजल वैक्सीन iNCOVACC लॉन्च की गई. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारत बायोटेक के नेजल कोविड टीके इनकोवैक को लांच किया.
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए