Live Updates

Breaking News Live: मणिपुर हिंसा को लेकर इंटरनेट बैन 30 जून तक फिर बढ़ाया गया

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live Updates: पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में ट्रेन हादसे की खबर है. दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गयीं हैं, जिसके बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गये. रूस पर मंडरा रहा गृह युद्ध का खतरा फिलहाल के लिए टल चुका है. बेलारुस के हस्तक्षेप के बाद वैगनर ग्रुप ने मॉस्को कूच को रोक दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर काहिरा पहुंचे और मिस्र तथा भारत के बीच व्यापारिक संबंधों को प्रगाढ़ करने तथा रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उन्होंने अपने समकक्ष मुस्तफा मैडबौली तथा मंत्रीमंडल के शीर्ष मंत्रियों के साथ बातचीत की.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  मिस्र से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के काहिरा में गीज़ा के पिरामिडों का भ्रमण किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के काहिरा में गीज़ा के पिरामिडों का भ्रमण किया.

पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी की बैठक, कई समझौतों पर हस्ताक्षर 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जून को काहिरा में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ एक सार्थक बैठक की. नेताओं ने व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा सहित दोनों देशों की साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की.” नवीकरणीय ऊर्जा, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच संबंध. द्विपक्षीय संबंधों को “रणनीतिक साझेदारी” तक बढ़ाने के लिए एक समझौते पर नेताओं द्वारा हस्ताक्षर किए गए. कृषि, पुरातत्व और पुरावशेष और प्रतिस्पर्धा कानून के क्षेत्र में तीन समझौता ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर किए गए.

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बारिश, केदारनाथ यात्रा अगले आदेश तक रोका गया

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने बताया, रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा अगले आदेश तक रोक दी गई है.

पीएम मोदी ने मिस्र के अल-हकीम मस्जिद किया दौरा

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन काहिरा के अल-हकीम मस्जिद का दौरा किया.

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव आयुक्त आज करेंगे राज्यपाल से मुलाकात

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा आज शाम राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात करेंगे.

मुंबई के घाटकोपर में गिरा इमारत की एक हिस्सा, कुछ लोगों के फंसे होने की संभावना

मुंबई के घाटकोपर (पूर्व) के राजावाड़ी कॉलोनी में एक इमारत का हिस्सा ढह गया. कुछ निवासी इमारत में फंसे हुए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बीएमसी ने बताया, फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

असम में बाढ़ से स्थिति खराब, गृह मंत्री अमित शाह ने की सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से बात

असम में बाढ़ की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है. इसको लेकर उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमार से बात भी की है. शाह ने कहा, भारी बारिश के कारण असम के कुछ हिस्सों में लोग बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं. मैंने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से बात की है और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है. एनडीआरएफ की टीमें पहले से ही जमीन पर राहत और बचाव अभियान चला रही हैं और पर्याप्त बल तैयार हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, मोदी सरकार इस कठिन समय में हमेशा असम के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है.

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भारी बारिश, 8 गाड़ियां क्षतिग्रस्त

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में कल रात भारी बारिश के कारण करीब 8 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं.

तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

तमिलनाडु से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. आज केजी चावड़ी चेक पोस्ट के पास एक यात्री वाहन ने उनके दोपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे जाकिर हुसैन नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई और उनका नाबालिग बेटा घायल हो गया. केजी चावड़ी पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने पंजाब के अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में मत्था टेका.

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चलाया ऑपरेशन, भारी मात्रा में हथियार बरामद

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 24 जून को इंफाल पूर्वी जिले के इथम गांव में विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर एक ऑपरेशन शुरू किया. ऑपरेशन के परिणामस्वरूप हथियारों, गोला-बारूद और युद्ध जैसे भंडार के साथ 12 केवाईकेएल कैडर पकड़े गए. स्वयंभू लेफ्टिनेंट कर्नल मोइरांगथेम तांबा उर्फ उत्तम की पहचान की गई. वह 2015 में डोगरा मामले की 6वीं बटालियन पर घात लगाकर किए गए हमले का मास्टरमाइंड था, पकड़े गए कैडरों में से एक था. यह जानकारी पीआरओ (रक्षा), कोहिमा और इंफाल ने दी.

मिस्र दौरे पर पीएम मोदी ने की अपने समकक्ष मुस्तफा मैडबौली से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर काहिरा पहुंचे और मिस्र तथा भारत के बीच व्यापारिक संबंधों को प्रगाढ़ करने तथा रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उन्होंने अपने समकक्ष मुस्तफा मैडबौली तथा मंत्रीमंडल के शीर्ष मंत्रियों के साथ बातचीत की.

रूस पर टला गृह युद्ध का खतरा

रूस पर मंडरा रहा गृह युद्ध का खतरा फिलहाल के लिए टल चुका है. बेलारुस के हस्तक्षेप के बाद वैगनर ग्रुप ने मॉस्को कूच को रोक दिया है.

बांकुड़ा में ट्रेन हादसा, दो मालगाड़ियां टकराईं, कई डिब्बे पटरी से उतरे

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में ट्रेन हादसे की खबर है. दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गयीं हैं, जिसके बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गये. कुछ दिनों पहले ही बालासोर में तीन ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर हुई थी. जिसमें 292 लोगों की मौत हो गयी थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola