Breaking News: कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने जताई खुशी
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने जताई खुशी
कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा, 2014 के बाद देश की बड़ी हस्तियों को भारत रत्न और पद्म पुरस्कार मिल रहे हैं. कर्पूरी ठाकुर न केवल बिहार बल्कि पूरे देश की उन बड़ी हस्तियों में से एक हैं. ठाकुर आजाद भारत में कभी चुनाव नहीं हारे. उस व्यक्ति ने झोपड़ी से अपना जीवन शुरू किया. जब उन्होंने इस नश्वर संसार को छोड़ा तो गांव में उनकी झोपड़ी ही थी. वह सादगी, इमानदारी के बेमिसाल प्रतिमूर्ति माने गए. कांग्रेसी और गैर कांग्रेसी सरकार से लगातार कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की मांग हो रही थी, लेकिन मोदी सरकार ने गौरव प्रदान किया. फिर से पीएम मोदी और केंद्र सरकार को इसके लिए धन्यवाद.
पीएम मोदी ने ऐतिहासिक काम कर दिखाया, कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर बोले सुशील कुमार मोदी
कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा, नरेंद्र मोदी ने वो ऐतिहासिक काम कर दिखाया जो आज तक कोई प्रधानमंत्री नहीं कर पाया। अति पिछड़ों की लड़ाई लड़ने वाले कर्पूरी जी को एक दूसरे अति पिछड़े के बेटे नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करने का काम किया है. कर्पूरी जी का पूरा जीवन गरीबों के प्रति समर्पित था. उन्होंने अति पिछड़ों के लिए अलग से आरक्षण की व्यवस्था की.
राजस्थान लोकसेवा आयोग ने आरएएस मुख्य परीक्षा की संशोधित तारीख की घोषणा की
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) मुख्य परीक्षा की संशोधित तारीख घोषित कर दी है. राजस्थान प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा 27 और 28 जनवरी को होने वाली थी जिसे आयोग ने संशोधित कर 20 और 21 जुलाई कर दी है. आरपीएससी के एक बयान में बताया कि पूर्ण आयोग की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार मुख्य परीक्षा की तारीखों को संशोधित कर 20 और 21 जुलाई कर दिया गया है.
कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के फैसले पर पीएम मोदी ने जताई खुशी
जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई. उन्होंने एक्स पर लिखा, मुझे इस बात की बहुत प्रसन्नता हो रही है कि भारत सरकार ने समाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है. उनकी जन्म-शताब्दी के अवसर पर यह निर्णय देशवासियों को गौरवान्वित करने वाला है. पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए कर्पूरी जी की अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है. यह भारत रत्न न केवल उनके अतुलनीय योगदान का विनम्र सम्मान है, बल्कि इससे समाज में समरसता को और बढ़ावा मिलेगा.
पीएम मोदी बोले- नेताजी का जीवन और उनका योगदान, युवा भारत के लिए एक प्रेरणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, नेताजी का जीवन और उनका योगदान, युवा भारत के लिए एक प्रेरणा है. ये प्रेरणा हमारे साथ हमेशा रहे, कदम-कदम पर रहे इसके लिए बीते 10 वर्षों में हमने निरंतर प्रयास किया है. हमने कर्तव्य पथ पर नेताजी की प्रतिमा को उचित स्थान दिया है. हमारा मकसद है कि कर्तव्य पथ पर आने वाले हर देशवासी को नेताजी का कर्तव्य के प्रति समर्पण याद रहे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए