Breaking News Live: केरल में निपाह का कोई नया मामला नहीं
Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
केरल में निपाह का कोई नया मामला नहीं
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि राज्य में शुक्रवार को निपाह का कोई मामला सामने नहीं आया और राज्य में सात और नमूनों के जांच परिणाम में इसकी पुष्टि नहीं हुई है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पृथक-वास पूरा करने वाले 66 लोगों को संपर्क सूची से बाहर कर दिया गया. जॉर्ज ने एक मूल्यांकन बैठक के बाद यहां एक बयान में कहा, वर्तमान में संपर्क सूची में 915 लोग हैं और अब तक 365 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं.
केजरीवाल ने रामलीला, दुर्गा पूजा के दौरान मध्य रात्रि तक लाउडस्पीकर के उपयेाग की अनुमति दी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रामलीला और दुर्गा पूजा उत्सवों के दौरान मध्य रात्रि तक लाउडस्पीकर का उपयोग करने की विशेष छूट दी है. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी. बयान में कहा गया है कि उत्सवों के दौरान लाउडस्पीकर का उपयोग मध्यरात्रि तक करने की अनुमति देने से संबंधित मुख्यमंत्री की फाइल मंजूरी के लिए उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को भेजी गई है. इसमें कहा गया है कि रामलीला आयोजकों को यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस से अवश्य ही अनुमति लेनी होगी कि लाउडस्पीकर का उपयोग आवासीय इलाकों में ध्वनि के स्तर से जुड़े नियमों का उल्लंघन नहीं करेगा.
राहुल गांधी पहुंचे दानिश अली के आवास
राहुल गांधी के साथ केसी वेणुगोपाल और इमरान प्रतापगढ़ी दानिश अली के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की. कांग्रेस ने लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद दानिश अली के खिलाफ भाजपा सदस्य रमेश बिधूड़ी द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को बिधूड़ी को सदन की सदस्यता से निलंबित करने की मांग की है.
जी-20 का सफल आयोजन हुआ, देश का नाम रोशन हुआ- बोले पीएम मोदी
‘टीम जी-20’ के साथ संवाद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जी-20 का सफल आयोजन हुआ. देश का नाम रोशन हुआ. चारों तरफ से तारीफ ही तारीफ सुनने को मिल रही है. इसके पीछे जिनका पुरुषार्थ है, जिन्होंने दिन रात इसमें खपाए हैं और जिनके कारण ये सफलता प्राप्त हुई वे आप सब हैं.
रमेश बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्पणियों के मुद्दे को विशेषाधिकार समिति को भेजने का अनुरोध करेगा विपक्ष
विपक्षी दल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्पणियों के मुद्दे को विशेषाधिकार समिति को भेजने का अनुरोध करेंगे. न्यृज एजेंसी पीटीआई ने अपने सूत्र के हवाले से यह खबर दी है.
यतींद्र सिद्धारमैया के खिलाफ चुनाव में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज
कर्नाटक बीजेपी ने पूर्व विधायक और सीएम सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया के खिलाफ विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए