Breaking News: तमिलनाडु में नेशनल हाईवे में पर्यटक वैन दुर्घटनाग्रस्त, 23 लोगों को बचाया गया

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन

तमिलनाडु में नेशनल हाईवे में पर्यटक वैन दुर्घटनाग्रस्त, 23 लोगों को बचाया गया

तमिलनाडु के करूर जिले के वेलायुथमपालयम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पर्यटक वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दो बच्चों समेत 23 लोगों को सुरक्षित बचाया गया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

भारत सरकार ने कैप्टन अनिल गिल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया

भारत सरकार ने कैप्टन अनिल गिल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया क्योंकि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप की जांच चल रही है. कदाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री का कहना है कि ऐसे किसी भी मुद्दे से हमेशा कानून के मुताबिक सख्त कदम उठाए जाएंगे.

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष को चुनाव आयोग का नोटिस, विज्ञापन को लेकर बीजेपी ने की थी शिकायत

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने बीजेपी की शिकायत पर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष को अखबार में विज्ञापन देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

किशन रेड्डी ने कहा, तेलंगाना बीजेपी अगर सत्ता में आई तो OBC वर्ग से होंगे मुख्यमंत्री

तेलंगाना भाजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा, तेलंगाना में भाजपा अगर सत्ता में आई तो हम OBC वर्ग से मुख्यमंत्री बनाएंगे. तेलंगाना में 52 प्रतिशत आबादी OBC समाज की है लेकिन आज तक OBC वर्ग से कोई मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया.

‘पनौती’ संबंधी टिप्पणी के खिलाफ बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से कार्रवाई की मांग की

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘पनौती’ संबंधी टिप्पणी के खिलाफ भाजपा ने निर्वाचन आयोग से कार्रवाई की मांग की. भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ निर्वाचन आयोग से इस झूठे दावे के लिए कार्रवाई का अनुरोध किया कि प्रधानमंत्री मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस समय उनकी जाति को ओबीसी सूची में शामिल किया गया था.

सैन फ्रांसिस्को भारतीय वाणिज्य दूतावास हमला मामले में एनआईए ने पंजाब, हरियाणा में 14 जगहों पर छापेमारी की

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास पर हुए हमलों की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को पंजाब और हरियाणा में 14 स्थानों पर छापेमारी की. एनआईए ने जिन स्थानों पर छापे मारे वे पंजाब के मोगा, जालंधर, लुधियाना, गुरदासपुर, मोहाली और पटियाला और हरियाणा के कुरूक्षेत्र और यमुनानगर जिलों में फैले हुए थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola