Breaking News Live: तनाव के बीच कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत से मिलकर काम करने का आह्वान किया

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा, भारत का महत्व विश्व में बढ़ रहा

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा, इसमें कोई शक नहीं है कि भारत का महत्व विश्व में बढ़ रहा है और भारत एक ऐसा देश है जिसके साथ हमें न केवल एक क्षेत्र में बल्कि दुनिया भर में काम करना जारी रखना है. हम उकसाने या समस्याएं पैदा करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं, लेकिन हम कानून का शासन और कनाडा के लोगों की रक्षा करने के लिए खड़े होने के महत्व के बारे में स्पष्ट हैं. इसीलिए हम भारत सरकार से आह्वान करते हैं कि वे मामले की सच्चाई को उजागर करने, न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए हमारे साथ काम करें.

तनाव के बीच कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत से मिलकर काम करने का आह्वान किया

भारत के साथ जारी तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें उन्होंने कहा, मैं भारत सरकार से हमारे साथ मिलकर काम करने, इन आरोपों को गंभीरता से लेने और न्याय होने देने का आह्वान करता हूं.

भारत सरकार ने टेलीविजन चैनलों के लिए जारी किया एडवाइजरी

भारत सरकार ने टेलीविजन चैनलों के लिए एक एडवाइजरी जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि ऐसी पृष्ठभूमि के व्यक्तियों के बारे में रिपोर्टों/संदर्भों और विचारों/एजेंडा को कोई भी मंच देने से बचें, जिनमें वे लोग भी शामिल हैं जिनके खिलाफ गंभीर अपराध/आतंकवाद के आरोप हैं और जो संगठनों से संबंधित हैं.

उत्तराखंड महिला कांग्रेस की नेताओं ने कई मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन, अपना सिर मुंडवाया

उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने देहरादून में विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री आवास तक मार्च किया. इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष और एक अन्य महिला नेता ने अपना सिर मुंडवाया.

भरतनाट्यम नृत्यांगना सरोजा वैद्यनाथन का निधन

भरतनाट्यम नृत्यांगना सरोजा वैद्यनाथन का कैंसर के चलते गुरुवार को तड़के निधन हो गया. उनकी बहू और नृत्यांगना रमा वैद्यनाथन ने यह जानकारी दी. सरोजा 19 सितंबर को 86 वर्ष की हुई थीं. रमा ने कहा, आज तड़के करीब चार बजे उनका निधन हो गया. वह कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थीं. शास्त्रीय नृत्यांगना सरोजा को 2002 में पद्म श्री और 2013 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था. वैद्यनाथन को भरतनाट्यम और कर्नाटक संगीत में उनके व्यापक योगदान के लिए जाना जाता है. रमा ने राष्ट्रीय राजधानी में 50 साल पहले शास्त्रीय नृत्य विद्यालय गणेश नाट्यालय की स्थापना के लिए अपनी सास और गुरु को याद किया.

कनाडा मामले पर ओवैसी ने की संसद में बहस की मांग

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी नेआज कहा कि वे सरकार से यह मांग करते हैं कि कनाडा विवाद पर वो कल संसद में बहस करा दें. ओवैसी ने कहा कि संसद के विशेष सत्र का कल अंतिम दिन है और हम यही मांग सरकार से कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola