Breaking News : केरल में निपाह वायरस से संक्रमित 14 वर्षीय लड़के की मौत
Breaking News Live
Breaking News Live: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
जम्मू-कश्मीर- सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर के रियासी में एक पिकअप ट्रक के सड़क से फिसलने से तीन लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
आंध्र प्रदेश की वित्तीय अव्यवस्था का मुद्दा संसद में उठाएगी टीडीपी
टीडीपी सांसद देवरायलु ने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार एक या दो दिन में राज्य की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करेगी. इसके बाद हड़कंप मच जाएगा. आंध्र प्रदेश की वित्तीय अव्यवस्था का मुद्दा संसद में उठाएंगे.
केरल में निपाह वायरस से संक्रमित 14 वर्षीय लड़के की मौत
केरल में निपाह वायरस से संक्रमित 14 वर्षीय लड़के की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार, उसके पिता-चाचा भी अस्पताल में भर्ती हैं.
सर्वदलीय बैठक में जदयू ने बिहार के लिए विशेष दर्जे की मांग की: जयराम रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में जदयू ने बिहार के लिए विशेष दर्जे की मांग की. वाईएसआरसीपी नेता ने सर्वदलीय बैठक में आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जे की मांग की जबकि टीडीपी नेता इस मामले पर चुप रहे.
संसद के बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक शुरू
संसद के बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक शुरू हो चुकी है. 23 जुलाई को केंद्रीय बजट पेश होगा.
पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को जन्मदिन की बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की बधाई दी. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं.. आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.
Birthday wishes to Congress President and the Leader of Opposition in the Rajya Sabha, Shri Mallikarjun Kharge Ji. Praying for his long and healthy life. @kharge
— Narendra Modi (@narendramodi) July 21, 2024
विश्व धरोहर समिति सत्र का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र का उद्घाटन करेंगे. यह यूनेस्को का एक प्रमुख आयोजन है. इसका भारत पहली बार 21 से 31 जुलाई तक मेजबानी कर रहा है.
कोलकाता में आज वार्षिक शहीद दिवस रैली निकालेगी टीएमसी
कोलकाता में आज वार्षिक शहीद दिवस रैली टीएमसी निकालेगी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनके करीबी सहयोगी एवं ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दल समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के आज टीएमसी की शहीद दिवस रैली में शामिल होने की संभावना है.
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए