Breaking News: कश्मीर में राजनीतिक दलों ने जम्मू में हुए दोहरे विस्फोट की निंदा की
Breaking News Live updates: अर्जेंटीना के कॉर्डोबा में सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. अर्जेंटीना से 517 किमी उत्तर में आज तड़के लगभग 3:39 बजे सुबह 6.5 तीव्रता का भूकंप आया. रूस-गोवा फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद उसे उज्बेकिस्तान डायवर्ट कर दिया गया. कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लोगो जारी किया. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.
कश्मीर में राजनीतिक दलों ने जम्मू में हुए दोहरे विस्फोट की निंदा की
नेशनल कॉन्फ्रेंस सहित कश्मीर के राजनीतिक दलों ने शनिवार को जम्मू में हुए दोहरे बम विस्फोट की निंदा की जिसमें नौ लोग घायल हो गए. पुलिस को संदेह है कि विस्फोटों को अंजाम देने के लिए आईईडी का इस्तेमाल किया गया.
भारत सरकार ने WFI की सभी गतिविधियों को स्थगित करने का लिया निर्णय
भारत सरकार ने WFI की सभी गतिविधियों को तब तक के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है जब तक कि ओवरसाइट कमेटी औपचारिक रूप से नियुक्त नहीं हो जाती है और WFI की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों को संभाल लेती है. इसमें चल रही रैंकिंग प्रतियोगिता का निलंबन और किसी भी चल रही गतिविधियों के लिए प्रतिभागियों से लिए गए प्रवेश शुल्क की वापसी शामिल है.
पश्चिम बंगाल में 8 फरवरी से शुरू होगा विधानसभा सत्र, 15 फरवरी को पेश किया जाएगा बजट
पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र 8 फरवरी से शुरू होगा और राज्य का बजट 15 फरवरी को पेश किया जाएगा.
जम्मू में दोहरे विस्फोट में घायल लोगों की संख्या बढ़कर पहुंची नौ, इलाज जारी
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू के औद्योगिक क्षेत्र नरवाल में शनिवार सुबह हुए दोहरे विस्फोट में नौ लोग घायल हो गए. सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अधिकारियों ने कहा, “नौ लोग घायल हुए हैं और उन सभी की निगरानी की जा रही है और आवश्यक चिकित्सा हस्तक्षेप किया गया है.”
पूर्व विधानसभा उपचुनाव के संबंध में चर्चा करने के लिए कार्यालय पहुंचे भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई
तमिलनाडु के चेन्नई में तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई, अन्नाद्रमुक नेता ओ पन्नीरसेल्वम इरोड पूर्व विधानसभा उपचुनाव के संबंध में चर्चा करने के लिए भाजपा कार्यालय पहुंचे. साथ ही ईपीएस और ओपीएस दोनों खेमे के वरिष्ठ नेता चेन्नई में भाजपा के कार्यालय कमलालयम पहुंचे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए