Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में मेडिकल छात्रों ने परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन किया
Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
मध्य प्रदेश के जबलपुर में मेडिकल छात्रों ने परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन किया
मध्य प्रदेश के जबलपुर में मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने घंटाघर चौक पर परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. विरोध रोकने के लिए पुलिस द्वारा वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया.
दिल्ली के बवाना में एक फैक्ट्री में धमाका, दो की मौत, 4 घायल
दिल्ली पुलिस ने बताया, बवाना इलाके में एक फैक्ट्री में हुए धमाके में 2 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया और 2 घायलों की हालत गंभीर है. फैक्ट्री मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है.
मध्यप्रदेश के पूर्व बीजेपी सांसद बोध सिंह भगत कांग्रेस में शामिल
मध्यप्रदेश की बालाघाट सीट से बीजेपी के पूर्व लोकसभा सदस्य बोध सिंह भगत बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गये. मध्यप्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव होना है, अभी प्रदेश में बीजेपी की सरकार है.
गणतंत्र दिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन हो सकते हैं मुख्य अतिथि
गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार दिल्ली के मुख्य कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन मुख्य अतिथि हो सकते हैं. उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्योता दिया है. उन्हें यह न्योता जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान ही दिया गया है. इस जानकारी अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने दी है.
केरल में चार दिन से निपाह वायरस का कोई मामला नहीं
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जाॅर्ज ने आज जानकारी दी है कि पिछले चार दिन से राज्य में निपाह वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है. अबतक 323 सैंपल की जांच हुई है जिसमें से मात्र छह सैंपल पाॅजिटिव पाए गए हैं, जबकि 317 सैंपल निगेटिव पाया गया है.
कनाडा में रहने वाले भारतीय सावधानी बरतें : विदेश मंत्रालय
कनाडा और भारत के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर दी है. मंत्रालय ने भारतीयों को सावधान रहने की सलाह दी है, खासकर भारतीयों को लिए यह सूचना जारी की गई है.
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए