Breaking News: राजस्थान में बोले अमित शाह, राम मंदिर बनाकर हमने अपना वादा पूरा किया
Breaking News Live
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
असम के चाय बागान स्कूलों में बच्चों को सप्ताह में तीन बार दिए जा रहे अंडे
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, स्वस्थ बच्चे, स्वस्थ भविष्य! अब हम चाय बागान स्कूलों के मध्याह्न भोजन में सप्ताह में तीन बार अंडे उपलब्ध करा रहे हैं. इन छोटे बच्चों को पौष्टिक भोजन का आनंद लेते हुए देखकर बेहद संतुष्टि हो रही है.
राजस्थान में बोले अमित शाह, राम मंदिर बनाकर हमने अपना वादा पूरा किया
राजस्थान के उदयपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, हमने वादा किया था कि हम राम मंदिर बनाएंगे. कांग्रेस ने राम मंदिर मुद्दे को लटकाए रखा।उनकी मंशा कभी नहीं थी कि वे अयोध्या में राम मंदिर बनाएंगे. जब हम कहते थे कि हम राम मंदिर बनाएंगे, तो वे ( कांग्रेस) हमें ताने देते थे कि हम इसे कब बनाएंगे. 22 जनवरी को हमने राम मंदिर बनाकर अपना वादा पूरा किया. लेकिन कांग्रेस ने समारोह का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया.
चौथे टेस्ट के लिए रांची पहुंची टीम इंडिया, 23 फरवरी को होगी इंग्लैंड से भिड़ंत
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले के लिए भारतीय टीम रांची पहुंच चुकी है. रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया 23 फरवरी से रांची स्थित जेएससीए स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ चौथा टेस्ट मैच खेलेगी. सीरीज में इस समय टीम इंडिया 2-1 से आगे है.
महाराष्ट्र में मराठों को मिलेगा कोटा, विधानसभा में पास हुआ बिल महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में मराठा आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पारित हो गया है. महाराष्ट्र सरकार ने शिक्षा और नौकरियों में मराठा समुदाय के लिए 10 फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव रखा. इस संदर्भ में मुख्यमंत्री शिंदे ने विधानसभा में विधेयक पेश किया.

महाराष्ट्र सरकार ने शिक्षा और नौकरियों में मराठा समुदाय के लिए 10 फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव रखा. इस संदर्भ में मुख्यमंत्री शिंदे ने विधानसभा में विधेयक पेश किया.
महाराष्ट्र में मराठों को मिलेगा कोटा, विधानसभा में पास हुआ बिल महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में मराठा आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पारित हो गया है. महाराष्ट्र सरकार ने शिक्षा और नौकरियों में मराठा समुदाय के लिए 10 फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव रखा. इस संदर्भ में मुख्यमंत्री शिंदे ने विधानसभा में विधेयक पेश किया.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए