Breaking News Live: दिल्ली के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों पर जानकारी न देने का आरोप
Breaking News Live updates: गुजरात के सूरत सेशंस कोर्ट से राहुल गांधी को तगड़ा झटका लगा है. मोदी उपनाम वाले बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दोषी ठहराये जाने के फैसले पर रोक लगाने की याचिका को कोर्ट ने खारिज दिया. कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि से महज एक दिन पहले भाजपा ने अपनी चौथी और अंतिम सूची जारी कर दी. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.
दिल्ली के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों पर जानकारी न देने का आरोप
दिल्ली के सादिक नगर इलाके में स्थित ‘द इंडियन स्कूल’ के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि पिछले साल नवंबर से अब तक स्कूल में बम रखे होने की दो धमकियां मिलने के बावजूद उन्हें सुरक्षा एजेंसियों की ओर से दोषी की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. अधिकारियों ने कहा कि हाल में 12 अप्रैल को ईमेल के जरिए धमकी मिली, जिसमें कहा गया था कि परिसर में बम है. इसके बाद स्कूल को खाली करा लिया गया और बम निरोधक दस्ते तथा अन्य एजेंसियों ने किसी विस्फोटक पदार्थ की खोज में परिसर का निरीक्षण किया.
मणिपुर के भाजपा विधायक ने प्रशासनिक पद से इस्तीफा दिया, शुक्रवार बैठक
मणिपुर से भाजपा विधायक पाओनम ब्रोजेन ने गुरुवार को मणिपुर डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष पद से निजी आधार पर इस्तीफा दे दिया. राज्य में ब्रोजेन तीसरे पार्टी विधायक हैं, जिन्होंने एक पखवाड़े के भीतर मणिपुर सरकार के अपने संबंधित प्रशासनिक पदों से इस्तीफा दे दिया है. खबरों के मुताबिक, तीनों विधायक पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने और अपनी शिकायतों के बारे में बताने के लिए वर्तमान में दिल्ली में हैं.
गुजरात के नरोदा हिंसा मामले में माया कोडनानी समेत सभी आरोपी बरी
गुजरात के नरोदा हिंसा मामले में माया कोडनानी समेत सभी आरोपी बरी कर दिए गए हैं. टीवी रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में बाबू बजरंगी को भी अदालत की ओर से बरी किया गया है.
गुजरात के अरावली की पटाखा कंपनी में लगी आग, चार लोगों की मौत
गुजरात के अरावली जिले में एक पटाखा कंपनी में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई. अरावली जिला के एसपी संजय खरात ने कहा कि हालांकि हमें जानकारी मिली है कि केवल चार लोग अंदर थे, फिर भी बचाव अभियान जारी है. अरावली के फायर ऑफिसर दिग्विजय सिंह गढ़वी ने कहा कि भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही हमारी स्टाफ टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गई. आग बुझाने का काम जारी है.
सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर किया हमला, बोले-मैं चुनौती स्वीकारता हूं
ममता बनर्जी के बयान पर पश्चिम बंगाल विधानसभा के विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कोलकाता में कहा कि यह प्रमाण करने की बात नहीं है. मैं चुनौती स्वीकार करता हूं, उन्हें कोर्ट में जाना चाहिए. वे जब मुसीबत में पड़ती हैं, तो हर बार सरेंडर करती हैं. अंदर में सरेंडर और बाहर में हल्ला बोल, ये दोनों काम नहीं होगा.
पुंछ में सेना की गाड़ी में लगी आग, चार जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के पूंछ सेक्टर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेना की गाड़ी में आग लगने की खबर है. टीवी चैनल की न्यूज के अनुसार, इसमें करीब चार जवान शहीद हो गए हैं.
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए