ePaper
Live Updates

Breaking News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत, एक घायल

Updated at : 16 Jan 2024 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
Breaking News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत, एक घायल

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:16 PM. 16 Jan 2410:16 PM. 16 Jan

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत, एक घायल

जम्मू-कश्मीर में पुंछ के सीमावर्ती क्षेत्र कसलियान में आज सेना के एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक सैन्यकर्मी की जान चली गई और एक घायल हो गया.

10:16 PM. 16 Jan 2410:16 PM. 16 Jan

एनआईए ने तस्करी मामले में पांच लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज पंजाब में ड्रोन के माध्यम से हथियारों की सीमा पार तस्करी से संबंधित एक मामले में ‘नामित व्यक्तिगत आतंकवादी’ लखबीर सिंह रोडे उर्फ बाबा और रणजोत उर्फ ​​राणा सहित पांच लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया.

10:16 PM. 16 Jan 2410:16 PM. 16 Jan

पीएम मोदी का केरल दौरा, एर्नाकुलम में किया रोड शो

दो दिनों के दौरे पर केरल पहुंचे पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया. पीएम मोदी ने दौरे के दौरान एर्नाकुलम में रोड शो किया.

10:16 PM. 16 Jan 2410:16 PM. 16 Jan

दो दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचे पीएम मोदी, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने किया स्वागत

केरल के दो दिवसीय दौरे पर आए पीएम नरेंद्र मोदी का आज नेदुंबस्सेरी हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने स्वागत किया. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी वहां मौजूद थे.

10:16 PM. 16 Jan 2410:16 PM. 16 Jan

प्राण-प्रतिष्ठा में राहुल गांधी के शामिल नहीं होने पर बोले आचार्य सत्येंद्र दास, कहा हम राजनीति से परे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, यह राजनीति नहीं धर्मनीति है. कांग्रेस के नेता यहां आए थे और हमने सबको सम्मानित किया. हमें किसी पार्टी से मतलब नहीं है. जो यहां आता है उसे हम राम भक्त समझते हैं…हम राजनीति से परे हैं. मालूम हो राहुल गांधी ने कहा था कि वह प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे.

10:16 PM. 16 Jan 2410:16 PM. 16 Jan

नरेंद्र मोदी बोले- आजकल पूरा देश राममय है

आंध्र प्रदेश दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आजकल पूरा देश राममय है. प्रभु राम का जीवन विस्तार, उनकी प्रेरणा, आस्था भक्ति के दायरे से कहीं ज्यादा है. प्रभु राम समाज जीवन में सुशासन के ऐसे प्रतीक हैं जो आपके संस्थान के लिए भी बहुत बड़ी प्रेरणा बन सकते हैं.

10:16 PM. 16 Jan 2410:16 PM. 16 Jan

नामीबियाई चीता शौर्य की मौत, पोस्टमार्टम के बाद हुआ खुलासा

मध्य प्रदेश में नामीबियाई चीते शौर्य की मौत हो गई. मौत 16 जनवरी 2024 को हुई थी. निदेशक लायन प्रोजेक्ट ने बताया, चीता का पोस्टमार्टम कराया गया था, उसके बाद मौत का खुलासा किया गया.

10:16 PM. 16 Jan 2410:16 PM. 16 Jan

पीएम मोदी का आंध्र प्रदेश दौरा, NACIN के नए अत्याधुनिक परिसर का दौरा किया

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साईं जिले के पलासमुद्रम में राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर और नारकोटिक्स अकादमी (NACIN) के नए अत्याधुनिक परिसर का दौरा किया.

10:16 PM. 16 Jan 2410:16 PM. 16 Jan

नागा होहो के प्रतिनिधिमंडल से मिले राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नागालैंड में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान खुजामा में नागा होहो के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की.

10:16 PM. 16 Jan 2410:16 PM. 16 Jan

डीपफेक पर लगाम लगाने की तैयारी में सरकार, 7 दिनों में जारी होंगे नये IT नियम

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार डीपफेक पर लगाम लगाने की तैयारी में है. सरकार 7 दिनों में नये आईटी नियम लाने जा रही है.

10:16 PM. 16 Jan 2410:16 PM. 16 Jan

अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा से पहले एटीएस ने संभाला मोर्चा

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले एटीएस ने मोर्चा संभाल लिया है. शहर के विभिन्न इलाकों में यूपी एटीएस के कमांडो तैनात किए गए.

2:58 PM. 16 Jan 242:58 PM. 16 Jan

दारा सिंह चौहान बने बीजेपी उम्मीदवार

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगामी उपचुनाव के लिए दारा सिंह चौहान को बनाया पार्टी उम्मीदवार.

2:29 PM. 16 Jan 242:29 PM. 16 Jan

प्रधानमंत्री ने मणिपुर का दौरा करना जरूरी नहीं समझा, बोले पीएम मोदी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नगालैंड में कहा कि मणिपुर में लंबे समय से हिंसा जारी रहने के कारण उसके साथ अन्याय किया गया. प्रधानमंत्री ने राज्य का दौरा करना जरूरी नहीं समझा.

2:29 PM. 16 Jan 242:29 PM. 16 Jan

चंद्रबाबू नायडू की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने खंडित फैसला सुनाया

कौशल विकास घोटाला मामले में प्राथमिकी रद्द करने से इनकार करने के हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने खंडित फैसला सुनाया है. न्यायमूर्ति बेला त्रिवेदी ने कहा कि भ्रष्टाचार रोधी अधिनियम की धारा 17ए पूर्वव्यापी रूप से लागू नहीं होगी, प्राथमिकी रद्द करने से इनकार करने वाले आदेश को बरकरार रखा जाता है. अलग-अलग राय के मद्देनजर, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ टीडीपी प्रमुख की याचिका को उचित निर्देशों के लिए प्रधान न्यायाधीश के समक्ष रखने का निर्देश दिया.

2:29 PM. 16 Jan 242:29 PM. 16 Jan

IndiGo की बढ़ी मुश्किलें, पैसेंजर्स के रनवे पर बैठकर खाना खाने के मामले में नोटिस जारी

नियामक बीसीएएस ने ‘टर्मैक’ पर यात्रियों के खाना खाने की घटना पर इंडिगो, मुंबई हवाई अड्डा संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया.

2:29 PM. 16 Jan 242:29 PM. 16 Jan

प्रधानमंत्री मोदी ने महान दार्शनिक तिरुवल्लुवर को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी कालातीत शिक्षाएं समाज को सदाचार और अखंडता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करती हैं जो दुनिया में सद्भाव को बढ़ावा देती है.

2:29 PM. 16 Jan 242:29 PM. 16 Jan

पंजाब के सीएम मान भगवंत को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी जान से मारने की धमकी

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की चर्चा अमूमन सुनने को मिलती है. वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. इस बार उसने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी है.

2:29 PM. 16 Jan 242:29 PM. 16 Jan

सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद समिति की याचिका पर हिंदू संगठन ‘भगवान श्रीकृष्ण विराजमान’ और अन्य से जवाब मांगा

सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटी शाही ईदगाह के अदालत की निगरानी में सर्वेक्षण संबंधी इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को अमल में लाने पर रोक लगायी है. सुप्रीम कोर्ट ने शाही ईदगाह के सर्वेक्षण पर हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ मस्जिद समिति की याचिका पर हिंदू संगठन ‘भगवान श्रीकृष्ण विराजमान’ और अन्य से जवाब मांगा.

2:29 PM. 16 Jan 242:29 PM. 16 Jan

सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले पर हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद के संबंध में मस्जिद का निरीक्षण करने के लिए आयुक्त नियुक्त करने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है.

2:29 PM. 16 Jan 242:29 PM. 16 Jan

विवेक रामास्वामी ने राष्ट्रपति चुनाव में अपनी दावेदारी वापस लेने की घोषणा की

अमेरिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी ने सोमवार को घोषणा की कि वह आयोवा कॉकस में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद 2024 के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ से हट रहे हैं.

2:29 PM. 16 Jan 242:29 PM. 16 Jan

राजस्थान में ईडी ने सात जगह पर मारा छापा

राजस्थान में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सात जगह पर छापा मारा है. जानकारी के अनुसार ईडी ने पूर्व मंत्री महेश जोशी और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की है.

2:29 PM. 16 Jan 242:29 PM. 16 Jan

सीट बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस की बैठक बुधवार को

उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी(SP) नेताओं के साथ कांग्रेस राष्ट्रीय गठबंधन समिति की बैठक 17 जनवरी को दिल्ली में होने की संभावना है.

2:29 PM. 16 Jan 242:29 PM. 16 Jan

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आज सुबह 8:53 बजे रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया.

2:29 PM. 16 Jan 242:29 PM. 16 Jan

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कोहिमा से फिर से शुरू हुई

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का आज तीसरा दिन है. आज यात्रा नागालैंड के कोहिमा से फिर से शुरू हुई. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से यात्रा शुरू की थी.

2:29 PM. 16 Jan 242:29 PM. 16 Jan

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ बातचीत और सहयोग करने वाले संगठन समाप्त किए

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया से संबंध बनाए रखने से जुड़े अहम सरकारी संगठनों को समाप्त कर दिया है. सरकारी मीडिया ने मंगलवार को उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के हवाले से कहा कि वह अब अपने प्रतिद्वंद्वी के साथ सुलह का प्रयास नहीं करेंगे. उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि दक्षिण कोरिया के साथ संवाद और सहयोग से जुड़ी एजेंसियों को समाप्त करने का फैसला सोमवार को देश की संसद की एक बैठक में लिया गया.

2:29 PM. 16 Jan 242:29 PM. 16 Jan

घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 30 ट्रेन लेट

16 जनवरी को घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं.

6:49 AM. 16 Jan 246:49 AM. 16 Jan

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ नगालैंड पहुंची

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ सोमवार शाम नगालैंड पहुंच गयी. राहुल गांधी अपनी पार्टी के सहयोगियों के साथ मणिपुर की सीमा से लगे कोहिमा जिले के खुजामा गांव पहुंचे. इस यात्रा को रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर के थौबल में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. राहुल गांधी और उनकी टीम का खुजामा में लोगों ने स्वागत किया. उन्होंने रात्रि विश्राम गांव में ही किया.

6:49 AM. 16 Jan 246:49 AM. 16 Jan

प्रधानमंत्री मोदी आज केरल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को केरल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वह गुरुवायूर श्री कृष्ण मंदिर और त्रिप्रयार श्रीराम स्वामी मंदिर सहित त्रिशूर जिले के दो प्रमुख मंदिरों के दर्शन करेंगे.

6:49 AM. 16 Jan 246:49 AM. 16 Jan

ईडी ने बीआरएस नेता कविता को दिल्ली आबकारी मामले में पूछताछ के लिए तलब किया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के. कविता को नये दौर की पूछताछ के लिए तलब किया है. तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की 45 वर्षीय बेटी कविता को मंगलवार को दिल्ली में जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola