Live Updates

Breaking News: चीन में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.6 भूकंप की तीव्रता

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 500 टेस्ट विकेट लेने की असाधारण उपलब्धि के लिए ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की प्रशंसा की. अश्विन शुक्रवार को राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान अनिल कुंबले के बाद 500 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गये. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि रविचंद्रन अश्विन को 500 टेस्ट विकेट लेने की असाधारण उपलब्धि पर बधाई.उनकी यात्रा और उपलब्धियां उनके कौशल और दृढ़ता का प्रमाण हैं.वह आगे और उपलब्धियां हासिल करें, उन्हें मेरी शुभकामनायें. अश्विन यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे ऑफ स्पिनर बने और कुंबले के बाद भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं.कुंबले ने अपने करियर में 619 विकेट झटके हैं. (भाषा)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 500 टेस्ट विकेट लेने की असाधारण उपलब्धि के लिए ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की प्रशंसा की.

अश्विन शुक्रवार को राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान अनिल कुंबले के बाद 500 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गये. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि रविचंद्रन अश्विन को 500 टेस्ट विकेट लेने की असाधारण उपलब्धि पर बधाई.उनकी यात्रा और उपलब्धियां उनके कौशल और दृढ़ता का प्रमाण हैं.वह आगे और उपलब्धियां हासिल करें, उन्हें मेरी शुभकामनायें. अश्विन यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे ऑफ स्पिनर बने और कुंबले के बाद भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं.कुंबले ने अपने करियर में 619 विकेट झटके हैं.

चीन में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गये. चीन के दक्षिणी शिनजियांग में झटके महसूस किए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 रही.

चीन में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गये. चीन के दक्षिणी शिनजियांग में झटके महसूस किए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 रही.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के भारत मंडपम में भाजपा राष्ट्रीय अधिवेशन की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया.

किसानों के आंदोलन को लेकर हरियाणा पुलिस ने कहा है कि किसान आंदोलन की आड़ में उपद्रव फैलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती. अगर कोई ऐसा करता है तो पुलिस उसपर कार्रवाई करेगी.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया. सदन की कार्यवाही कल होगी और प्रस्ताव पर चर्चा होगी. सदन कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola