Breaking News Live: तुर्की और सीरिया में भूकंप से अबतक 35 हजार से अधिक लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Breaking News Live: दिल्ली के करमपुरा इलाके में मोती नगर थाने के पास स्थित एक फैक्ट्री में बीती रात आग लग गई. दमकल की 27 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. साथ ही आग बुझाने का काम चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरू में येलहंका के वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे. इसकी जानकारी पीएमओ की ओर से दी गयी है.

विज्ञापन

तुर्की और सीरिया में भूकंप से अबतक 35 हजार से अधिक लोगों की मौत

द एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार तुर्की और सीरिया में शक्तिशाली भूकंपों के कारण अभी तक 35,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई है.

अधीर रंजन चौधरी ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पेश किए गए विशेषाधिकार प्रस्ताव के संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र लिखा है.

काठमांडू में वाहन चालकों की पुलिस से झड़प, कई गाड़ियों में लगी आग

नेपाल की राजधानी काठमांडू में वाहन चालकों की पुलिस से झड़प. कई वाहनों में आग लगा दी गई.

वायनाड में बोले राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा अपमान किया

संसदीय क्षेत्र वायनाड में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा अपमान किया. राहुल ने कहा, संसद में मेरे भाषण को रिकॉर्ड से हटाया गया. अदाणी और पीएम मोदी के खिलाफ बोलना अपमान है. उन्होंने कहा, मैंने किसी का अपमान नहीं किया. बल्कि प्रधानमंत्री ने मेरा अपमान किया. उन्होंने संसद में कहा, मेरे नाम में गांधी है, नेहरू क्यों नहीं. मेरे खिलाफ पीएम की टिप्पणी को रिकॉर्ड से क्यों नहीं हटाया गया.

जनवरी में 6.52% रही खुदरा मुद्रास्फीति

जनवरी में खुदरा मुद्रास्फीति 6.52% रही. जबकि ग्रामीण मुद्रास्फीति 6.85% पर है और जबकि शहरी मुद्रास्फीति 6.00% पर रही.

पश्चिम बंगाल के मंत्री बाबुल सुप्रियो अस्पताल में भर्ती

पश्चिम बंगाल के मंत्री बाबुल सुप्रियो अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola