Breaking News: अमेरिका में 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमले में मारे गये लोगों को दी गई श्रद्धांजलि
Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
अमेरिका में 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमले में मारे गये लोगों को दी गई श्रद्धांजलि
अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकी हमले में मारे गये लोगों को देशभर में सोमवार को श्रद्धांजलि दी गई. अमेरिकी धरती पर हुए सबसे वीभत्स हमले की 22वीं बरसी पर लोग स्मारकों, सिटी हॉल, परिसरों और अन्य स्थानों पर एकत्र हुए. इस हमले में करीब 3000 लोग मारे गये थे, जब आतंकवादियों ने हाईजैक किये गये विमानों को न्यूयॉर्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की दो गगनचुंबी इमारतों से टकरा दिया था. एक अन्य विमान वॉशिंगटन डीसी से थोड़ी दूर स्थित अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन से टकराया गया ���ा, जबकि चौथा विमान पेन्सिलवानिया के शेंक्सविले में दुर्घटनाग्रसत हो गया था.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और सऊदी अरब के पीएम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद ने आज शाम दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की. बैठक में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, एनएसए अजीत डोभाल, केंद्रीय मंत्री और सऊदी अरब के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे.
हिमाचल के सीएम की बड़ी घोषण, राहत शिवर में रह रहे लोगों का किराया सरकार देगी
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, राहत शिविरों में जितने भी लोग रह रहे हैं, उनको कहा गया है कि जब तक उनका पुनर्वास नहीं हो जाता तब तक उनके मकान का किराया सरकार देगी. इस संबंध में आज मैंने दिशानिर्देश दे दिए हैं.
चंद्रबाबू नायडू के बेटे लोकेश ने कहा, उनके टीडीपी प्रमुख के ब्लड में नहीं है भ्रष्टाचार
आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने कहा, भ्रष्टाचार चंद्रबाबू के खून में नहीं है. वह एक प्रसिद्ध व्यक्तित्व हैं. आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन ने पूर्व सीएम चंद्रबाबू को जानबूझकर झूठे आरोपों में जेल में डाल दिया.
पीएम मोदी ने तमिलनाडु सड़क हादसे में लोगों की मौत पर जताया दुख, मुआवजे की घोषणा की
पीएमओ ने बताया, तमिलनाडु के तिरुपथुर में सड़क दुर्घटना के कारण लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने दुख जताया. पीएम ने कहा, शोक संतप्त परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द ठीक हो जाएं. पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा करते हुए मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये देने का ऐलान किया. साथ ही घायलों को एक लाख रुपये दिये जायेंगे.
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए