Breaking News: तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने कहा, हम शिलान्यास की बात करते हैं जबकि वे कब्र खोदने की
Breaking News: नगालैंड में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के काज़ेतो किनिमी को कल अकुलुतो विधानसभा सीट से निर्विरोध निर्वाचित किया गया. दुबई से त्रिची एयरपोर्ट पहुंचे एक पुरुष यात्री के पास से 47.67 लाख रुपये का सोना और 4.25 लाख रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया गया है.
तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने कहा, हम शिलान्यास की बात करते हैं जबकि वे कब्र खोदने की
राज्य विधानसभा में तेलंगाना के मंत्री और भारत राष्ट्र समिति के नेता केटी रामाराव ने कहा, मैं सभी मित्रों से यह सोचने के लिए कहता हूं कि अगर राज्य इन अराजक ताकतों के हाथों में आ गया तो क्या होगा। मैं तेलंगाना के लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे राज्य को इन लोगों के हाथों में न दें. कल एक आदमी ने कहा कि वह प्रगति भवन को तोड़ देगा और अब दूसरा कह रहा है कि वह सचिवालय को गिरा देगा। हम शिलान्यास की बात करते हैं जबकि वे कहते हैं कि कब्र खोदने की बात करते हैं.
तुर्की में भूकंप से भारतीय नागरिक की मौत, शोक में डूबा परिवार
तुर्की में आया शक्तिशाली भूकंप से एक भारतीय नागरिक की भी मौत हो गयी. उत्तराखंड कोटद्वार के रहने वाले विजय कुमार, जो भूकंप आने के बाद लापता हो गये थे, 6 दिन बाद उनके मौत की पुष्टि भारतीय दुतावास ने कर दी है. इधर उनके निधन से कोटद्वार स्थित आवास पर पूरा परिवार शोक में डूब गया है. उनका शव तुर्की के मालट्या में एक होटल के मलबे के बीच पाया गया था. वो हपने पीछे परिवार में मां, पत्नी और 6 साल के बच्चे को छोड़कर गये हैं.
हज 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च
हज कमेटी ऑफ इंडिया 10 फरवरी 2023 से हज 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करती है. दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2023 है.
तुर्की में भूकंप से एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने ट्वीट कर दी जानकारी
भूकंप के बाद से तुर्की में लापता एक भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि हुई. भारतीय दूतावास, अंकारा ने ट्वीट किया, छह फरवरी के भूकंप के बाद से तुर्किये में लापता एक भारतीय नागरिक विजय कुमार के नश्वर अवशेष मिले हैं और माल्टा के एक होटल के मलबे के बीच उनकी पहचान की गई है.
शराब नीति घोटाला मामले में राघव मगुन्टा को कोर्ट ने 10 दिन की हिरासत में भेजा
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति घोटाला मामले में ईडी को राघव मगुन्टा की 10 दिन की हिरासत दी.
छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे नक्सली हमले, नड्डा ने कांग्रेस सरकार पर बोला हमला
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा,दुख की बात है कि एक वरिष्ठ सहयोगी सागर साहू जो हमारे जिला उपाध्यक्ष थे, को नक्सलियों ने बेरहमी से मार डाला. हम सभी दुखी हैं… छत्तीसगढ़ में मौजूदा सरकार के तहत नक्सली हमले बढ़ रहे हैं. बीजेपी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है. हमने एक महीने के भीतर 3 साथियों को खो दिया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए