Breaking News: राजस्थान में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, प्रदर्शनकारियों ने चार वाहन फूंके

Updated:
विज्ञापन

तुर्की के नूर्दगी से 23 किमी पूर्व में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया है. यह जानकारी यूएसजीएस ने दी है. लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर, रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर ‘भारत रत्न लता जी को श्रद्धांजलि, मेरी आवाज ही पहचान है’ संदेश के साथ 6 फीट ऊंची रेत की मूर्ति बनाई. अदाणी ग्रुप्स-हिंडनबर्ग रिसर्च मुद्दे पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया. चीन के साथ सीमा की स्थिति पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है.

विज्ञापन

राजस्थान में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, प्रदर्शनकारियों ने चार वाहन फूंके

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक डंपर और कार की भिड़ंत में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार हादसे के बाद युवकों के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान पत्थराव किया और चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया. पुलिस ने कहा कि एक पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया है. भीलवाड़ा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा ने बताया कि बीती रात नाथूण गांव के पास एक डंपर और कार की भिड़ंत में कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई थी और दो अन्य युवक घायल हो गये थे.

डेल में जाएगी 6,650 लोगों की नौकरी, 5% वर्कफोर्स कटौती की तैयारी

रॉयटर्स के हवाले से खबर है, डेल टेक्नोलॉजीज इंक लगभग 6,650 नौकरियों या अपने वैश्विक कार्यबल के 5% की कटौती करेगा, क्योंकि यह पर्सनल कंप्यूटर बाजार में मंदी से जूझ रहा है.

असम पुलिस ने अब तक बाल विवाह मामले में 2442 लोगों को किया गिरफ्तार

असम पुलिस ने अब तक राज्य भर में बाल विवाह के संबंध में 2,442 लोगों को गिरफ्तार किया है और 4,036 मामले दर्ज किए हैं.

त्रिपुरा में गृह मंत्री अमित शाह ने रोड शो किया

त्रिपुरा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और CM माणिक साहा ने अगरतला के बनमालीपुर में ‘आश्रम चौमुहानी’ से ‘चौमुहानी मोड’ तक रोड शो किया.

पिछले एक साल में 63 यात्रियों को रखा गया नो फ्लाई लिस्ट में

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया, पिछले एक साल में 63 यात्रियों को नो फ्लाई लिस्ट में रखा गया है. अधिकांश यात्री या तो मास्क नहीं पहने हुए थे या चालक दल के सदस्यों के साथ सहयोग नहीं कर रहे थे.

अर्जेंटीना के YPF के अध्यक्ष पाब्लो गोंजालेज ने पीएम मोदी को लियोनेल मेस्सी की जर्सी भेंट की

अर्जेंटीना के YPF के अध्यक्ष पाब्लो गोंजालेज ने बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लियोनेल मेस्सी की फुटबॉल जर्सी भेंट की.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola