Breaking News: गुजरात के वलसाड में एक फैक्ट्री में भीषण आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की गैंगस्टर एक्ट के तहत साढ़े तीन करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है. असम पुलिस ने बताया, बाल विवाह के मामलों में अब तक राज्य भर में 4,074 प्राथमिकी दर्ज की गई और 2,258 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबर यहां

विज्ञापन

गुजरात के वलसाड में एक फैक्ट्री में भीषण आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद

गुजरात के वलसाड में उमरगाम की एक फैक्ट्री में भीषण आग लगी. मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

ओडिशा में गैस पाइप लाइन फटने से दो मजदूरों की मौत

ओडिशा के नयागढ़ इटामाटी थाना क्षेत्र के सुनलती में आज गैस पाइप लाइन फटने से दो मजदूरों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये.

अरबी भाषा के शिक्षक पर नाबालिग छात्राओं के साथ यौन शोषण करने का आरोप, गिरफ्तार

मुंबई में अरबी भाषा के एक 25 वर्षीय शिक्षक को अपनी दो नाबालिग छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया, पीएस ओशिवारा में POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, आगे की जांच चल रही है.

ओडिशा के मंत्री नबा किशोर दास हत्याकांड के आरोपी को चार दिन की पुलिस हिरासत

ओडिशा के मंत्री नबा किशोर दास हत्याकांड के आरोपी पूर्व एएसआई गोपाल कृष्ण दास को झारसुगुड़ा अदालत ने चार दिन की अतिरिक्त पुलिस हिरासत में भेज दिया. आरोपी के मानसिक स्वास्थ्य का अध्ययन करने के लिए एक विशेष मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है.

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी की गैंगस्टर एक्ट के तहत साढ़े तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क

श्वेता चौबे, एसएसपी पौड़ी गढ़वाल ने बताया, अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की गैंगस्टर एक्ट के तहत साढ़े तीन करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है.

बाल विवाह मामले में असम में 4074 FIR दर्ज, 2258 गिरफ्तार

असम पुलिस ने बताया, बाल विवाह के मामलों में अब तक राज्य भर में 4,074 प्राथमिकी दर्ज की गई और 2,258 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola