Breaking News Live: तूफानों के खतरे से आगाह करने के लिए रामेश्वरम में ल्रगाया गया स्टॉर्म वार्निंग केज 3
Breaking News Live: CPI के राज्यसभा सांसद बिनॉय विश्वम ने आज राज्यसभा में कामकाज स्थगित करने के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को नोटिस दिया और मामले को “तत्काल” बताते हुए अडानी स्टॉक क्रैश पर चर्चा की मांग की. आप सांसद संजय सिंह ने नियम 267 के तहत ‘अडानी ग्रुप द्वारा की गई वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी’ का मुद्दा उठाने के लिए नोटिस दिया है. कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चीन के साथ सीमा की स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है.
पुलिस ने मार्टिन सेबेस्टियन को यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार किया
केरल के एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने फिल्म निर्माता-व्यवसायी मार्टिन सेबेस्टियन को यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार किया है. पीड़िता की शिकायत के अनुसार, मार्टिन ने शादी और फिल्मों में काम करने का झांसा देकर 2000 से उसका यौन उत्पीड़न किया और उसके साथ 78.60 लाख रुपये की ठगी की.
तूफानों के खतरे से आगाह करने के लिए रामेश्वरम में ल्रगाया गया स्टॉर्म वार्निंग केज 3
तूफानों के खतरे से आगाह करने के लिए रामेश्वरम के पंबन बंदरगाह पर ‘स्टॉर्म वार्निंग केज 3’ लगाया गया है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को संसद में देंगी बजट के बारे में जानकारी
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल सुबह 9 बजे संसद में बीजेपी के सभी सांसदों को बजट के बारे में जानकारी देंगी. सभी राज्यसभा और लोकसभा सांसदों के उपस्थित रहने की उम्मीद है.
शिवराज सरकार ने इस्लाम नगर का नाम बदलकर किया जगदीशपुर
मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहाण सरकार ने भोपाल जिले के इस्लाम नगर गांव का नाम तत्काल प्रभाव से बदलकर जगदीशपुर कर दिया गया है.
बीजेपी ने की नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की घोषणा, बाकी सीटें NDPP को दी
बीजेपी ने नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने 20 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलोंगटकी विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. साथ ही बीजेपी ने कहा है कि हम नगालैंड की 60 में से 20 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बाकी सीटें हमारे गठबंधन सहयोगी एनडीपीपी को दी गई हैं। हम मेघालय की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हमारी टैगलाइन है ‘एम पावर मेघालय’ यानी मोदी के दम पर मेघालय और वहां बनेगी डबल इंजन की सरकार.
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए