Breaking News: एनसीपी विवाद में प्रफुल्ल पटेल का बयान, कहा- अजित पवार गुट को मिल सकता नाम और चुनाव चिह्न

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले

विज्ञापन

एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल का बड़ा बयान

एनसीपी पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह पर चुनाव आयोग की सुनवाई पर अजित पवार गुट के एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा है कि जो भी फैसला आए वह सभी को स्वीकार्य होना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारा मानना ​​है कि अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा को पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न मिलेगा.

सीएम शिंदे ने घायल लोगों से की मुलाकात

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के बालासाहेब ठाकरे ट्रॉमा केयर सेंटर में गोरेगांव अग्निकांड में घायल हुए लोगों से मुलाकात की, और उनका हाल जाना.

पीएम मोदी करेंगे 9वें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्टूबर को नई दिल्ली में 9वें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. 9वां G-20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन 13 से 14 अक्टूबर 2023 तक नवनिर्मित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर, यशोभूमि, द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लिए बीजेपी की ओर से किये गए ट्वीट को लेकर कांग्रेस भड़क गयी है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

पाकिस्तान के डेरा गाजी खान में ब्लास्ट

पाकिस्तान के डेरा गाजी खान में ब्लास्ट की खबर आ रही है. धमाका परमाणु प्लांट के पास हुआ है. यह पाकिस्तान का सबसे बड़ा परमाणु प्लांट है. टीटीपी के निशान पर पाकिस्तान का परमाणु संयंत्र.

खरगे और राहुल से मिले शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की जिस दौरान विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I-N-D-I-A) की आगे की रूपरेखा एवं रणनीति पर चर्चा की गई. सूत्रों ने बताया कि खरगे के आवास पर तीनों नेताओं की बैठक हुई. यह बैठक ऐसे समय हुई है जब इस महीने भोपाल में होने वाली विपक्ष की जनसभा रद्द हो गई और अभी यह तय नहीं है कि ‘इंडिया’ गठबंधन की अगली बैठक या सभा कहां होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola