Breaking News: मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए BSP ने 28 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले
इजराइल के रक्षा मंत्री ने गाजा पर जमीनी हमले के लिए तैयार रहने को कहा
इजराइल के रक्षा मंत्री याओव गैलेंट ने थल सेना को गाजा पट्टी में घुसने के लिए तैयार रहने को कहा है. उन्होंने यह नहीं बताया कि हमला कब शुरू किया जाएगा. गुरुवार को गाजा सीमा पर इजराइली इंफेंट्री सैनिकों के साथ एक बैठक में गैलेंट ने सैनिकों से गाजा में घुसने के लिए ‘सुसंगठित होने, तैयार रहने’ का अनुरोध किया. उन्होंने कहा, ‘मैं आपसे वादा करता हूं कि जिसने भी गाजा को दूर से देखा है, वह अब अंदर से इसे देखेगा.’ इजराइल ने सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद सीमा पर हजारों सैनिकों को तैनात किया है.
पद्मश्री बंगारू आदिगलर का दिल का दौरा पड़ने से निधन
तमिलनाडु में मेलमारुवथुर अधिपराशक्ति सिद्ध पीठम के संस्थापक पद्मश्री बंगारू आदिगलर का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. बता दें कि वह 82 वर्ष के थे.
कांग्रेस सत्ता में आयी तो देशभर में जाति आधारित जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि अगर कांग्रेस तेलंगाना और केंद्र में सत्ता में आई तो पूरे देश में जाति आधारित गणना शुरू की जाएगी. राहुल गांधी ने यहां एक रैली में कहा, ‘‘मैं आपको बता रहा हूं कि तेलंगाना में सत्ता में आने के बाद हम जाति आधारित गणना का काम शुरू करेंगे. हम भारत में भी ऐसा ही करेंगे.’’
कौशल विकास मामले में TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को नहीं मिली जमानत
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने कौशल विकास निगम घोटाला मामले में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को अंतरिम जमानत देने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया. उच्च न्यायालय ने अंतरिम जमानत देने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि नायडू की याचिका पर उच्चतम न्यायालय का भी समान रुख है. उच्च न्यायालय द्वारा यह निर्णय लेने की उम्मीद है कि नायडू को स्वास्थ्य आधार पर चिकित्सकों को दिखाने की अनुमति दी जानी चाहिए या नहीं.
कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन के लिए जीत ही एकमात्र मानदंड, बोले अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं, उम्मीदवारों के चयन समेत सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए जा रहे हैं. राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने उनकी सरकार के खिलाफ विद्रोह पर कहा कि माफ करो और भूल जाओ की नीति अपनाई है. गहलोत ने आचार संहिता लागू होने के बावजूद ईडी, आयकर विभाग की छापेमारी जारी रहने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया. यह पूछे जाने पर कि क्या अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, उन्होंने कहा कि मैं यह पद छोड़ना चाहता हूं लेकिन यह मुझे छोड़ नहीं रहा है और शायद छोड़ेगा भी नहीं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन के लिए जीत ही एकमात्र मानदंड है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए