Breaking News: इजराइल के हमले में ढेर हुआ हमास का शीर्ष कमांडर अबू मोहम्मद
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले
इजराइली हमले में हमास के शीर्ष कमांडर की मौत
हमास की सैन्य शाखा ‘कसाम ब्रिगेड’ ने कहा कि मध्य गाजा पट्टी में एक इजराइली हवाई हमले में उसका एक शीर्ष कमांडर मारा गया है.अयमन नोफेल अभी तक गाजा पट्टी पर इजराइली बमबारी में मारा गया हमास का सबसे कुख्यात चरमपंथी है. अबू मोहम्मद के नाम से पहचाना जाने वाला नोफेल मंगलवार को इजराइली हमलों में मारा गया, जिसमें मध्य गाजा पट्टी में बुरेजी शिविर को निशाना बनाया गया.
तमिलनाडु में दो पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में आठ लोगों की मौत
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के रंगापलयम स्थित एक पटाखा फैक्टरी में मंगलवार को भीषण आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि जिले की एक अन्य पटाखा बनाने की इकाई में धमाके में एक अन्य व्यक्ति की जान चली गई है. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक पुलिस, दमकल एवं बचाव सेवा कर्मी एवं स्थानीय लोग मिलकर आग बुझाने और पीड़ितों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.
लेबनान की ओर से इजराइल पर हमला
लेबनान और इजराइल की सीमा पर मंगलवार को फिर संघर्ष छिड़ गया. गाजा में लड़ाई शुरू होने के साथ ही इजराइल और लेबनान के सशस्त्र समूहों के बीच छिटपुट झड़पें शुरू हो गयी थीं. मंगलवार सुबह लेबनान से दागी गयी एंटी टैंक मिसाइल उत्तरी इजराइल के मेटुला में गिरी और तीन लोग घायल हो गये. साफिद में जीव मेडिकल सेंटर ने यह जानकारी दी.
हिंसा की कीमत जानती है मिजोरम की पुरानी पीढ़ी- राहुल गांधी
मिजोरम में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं पहली बार 1986 में यहां आया था तब मिजोरम हिंसा से शांति और सद्भाव की ओर बढ़ कर रहा था. राहुल गांधी ने कहा कि 1987 में मिरजोम को राज्य का दर्जा मिला. बेशक, यहां एक युवा पीढ़ी है जिसने मिजोरम में कभी हिंसा नहीं देखी है, लेकिन मुझे यकीन है कि पुरानी पीढ़ी हिंसा की कीमत जानती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए