जहां हुआ था राम सेतु का निर्माण वहां पहुंचे पीएम मोदी, जानें यहां की खास बातें और देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
जहां हुआ था राम सेतु का निर्माण वहां पहुंचे पीएम मोदी, जानें यहां की खास बातें और देखें वीडियो

PM Narendra Modi VIDEO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को धनुषकोडी में श्री कोठंडारामस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की और अरिचल मुनाई भी गये. देखें ये खास वीडियो और तस्वीर

विज्ञापन

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के दौरे पर हैं. इस बीच न्यूज एजेंसी एएनआई ने पीएम मोदी का एक वीडियो जारी किया है जिसमें वे पूजा करते नजर आ रहे हैं. रविवार को उन्होंने धनुषकोडी में अरिचल मुनाई प्वाइंट का दौरा किया. इसके बारे में कहा जाता है कि यहीं पर राम सेतु का निर्माण हुआ था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज के कार्यक्रम पर नजर डालें तो उन्होंने धनुषकोडी में रविवार को श्री कोठंडारामस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की. कोठंडाराम का अर्थ है धनुषधारी राम…

undefined

क्या नजर आ रहा है वीडियो में

न्यूज एजेंसी ने जो वीडियो जारी किया है उसमें नजर आ रहा है कि पीएम मोदी टोकरी में से फूल निकालकर समुद्र के तट पर फैला रहे हैं. इसके बाद वो एक टेबल पर बैठकर अनुलोम-विलोम कर रहे हैं. समुद्र का पानी प्रधानमंत्री के पैरों में लगातार आता वीडियो में नजर आ रहा है. इसके बाद पीएम मोदी उठते हैं और समुद्र का पानी हाथों में उठाकर सूर्य को अर्पित करते हैं. इसके बाद वे समुद्र के तट पर टहलते हैं.

राम सेतु को ‘एडम ब्रिज’ के नाम से भी जाना जाता है. ऐसा बताया जाता है कि इसका निर्माण भगवान राम ने रावण से युद्ध करने के लिए लंका जाने के वास्ते ‘वानर सेना’ की मदद से किया था.

Also Read: श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में कुछ यूं पूजा करने पहुंचे पीएम मोदी, हाथी ने सूंड उठाकर दिया आशीर्वाद
undefined

अरिचल मुनई पॉइंट क्यों है प्रसिद्ध

अरिचल मुनई पॉइंट की बात करें तो ये तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में स्थित एक खूबसूरत समुद्र तट है जो रामनाथपुरम शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर है. अरिचल मुनई पॉइंट को लोग सुंदर समुद्र तट, विशाल चट्टानों और प्राचीन मंदिरों के लिए पहचानते हैं. अरिचल मुनई पॉइंट का इतिहास काफी पुराना है. मान्यता है कि यह स्थान भगवान शिव और माता पार्वती के निवास स्थान था.

undefined

अरिचल मुनई पॉइंट की खास बातें जानें

  • -अरिचल मुनई पॉइंट के दर्शनीय स्थलों में शामिल हैं जहां घूमने सैकड़ों लोग पहुंचते हैं.

  • -अरचल मुनई मंदिर भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है.

  • -बताया जाता है कि यह मंदिर 13वीं शताब्दी का है और इसमें कई सुंदर मूर्तियां और कलाकृतियां मौजूद हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola