कर्पूरी ठाकुर के परिवार से मिले पीएम मोदी, साथ में खिंचवाई तस्वीर, 'भारत रत्न' के लिए बेटे ने जताया आभार

Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Feb 2024 4:54 PM

विज्ञापन

**EDS: IMAGE VIA @narendramodi TWEETED ON FEB. 12. 2024** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi with the family members of Bharat Ratna awardee and former Bihar chief minister late Karpoori Thakur. (PTI Photo) (PTI02_12_2024_000149B)

पीएम मोदी ने बिहार के पूर्व सीएम और भारत रत्न से सम्मानित कर्पूरी ठाकुर के परिजनों से मुलाकात की. परिजनों के साथ पीएम मोदी ने एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाई, जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट भी किया है. साथ ही लिखा है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के परिजनों से मिलकर बहुत खुशी हुई.

विज्ञापन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के परिवार के सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की. सोमवार को जेडीयू नेता रामनाथ ठाकुर समेत उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात की. इस दौरान रामनाथ ठाकुर ने पिता कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा के लिए पीएम मोदी का आभार जताया. गौरतलब है कि भारत सरकार ने बीते महीने कर्पूरी ठाकुर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा की थी.  बता दें,  रामनाथ ठाकुर स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के पुत्र हैं. वह राज्यसभा के सदस्य भी हैं.

पीएम मोदी ने साझा की मुलाकात की तस्वीर
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर कर्पूरी ठाकुर के परिवार से मुलाकात की एक तस्वीर भी पोस्ट की है. साथ ही अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा है कि भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के परिजनों से मिलकर बहुत खुशी हुई. कर्पूरी जी समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों के मसीहा रहे हैं, जिनका जीवन और आदर्श देशवासियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा.

पिछड़े और वंचित वर्गों के मसीहा कहलाते हैं कर्पूरी ठाकुर
गौरतलब है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर पिछड़े और वंचित वर्गों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं. भारत सरकार उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित कर रही है. बीते महीने ष्ट्रपति भवन ने इसकी घोषणा की थी. जननायक के रूप में मशहूर कर्पूरी ठाकुर दिसंबर 1970 से जून 1971 तक और दिसंबर 1977 से अप्रैल 1979 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे. उनका 17 फरवरी, 1988 को निधन हो गया था.

इस साल पांच लोगों को भारत रत्न
गौरतलब है कि इस साल पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन को मोदी सरकार ने भारत रत्न देने की घोषणा की है. पांच भारत रत्न अब तक किसी एक वर्ष में सर्वाधिक है. जिन लोगों को इस बार भारत रत्न दिया गया उनमें से चार राजनीतिज्ञ रहे हैं. बता दें, इस वर्ष के 5 पुरस्कारों को छोड़ दें तो  आजादी के बाद से अब तक कुल 48 लोगों को भारत रत्न का सम्मान मिल चुका है. 

Also Read: दिल्ली मार्च में शामिल होने ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर किसान तैयार, तीन केंद्रीय मंत्री आज करेंगे बातचीत

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola