कामाख्या कॉरिडोर पर्यटन का प्रवेश द्वार, असम में बोले पीएम मोदी

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

**EDS: VIDEO GRAB VIA PMO website** Guwahati: Prime Minister Narendra Modi with Assam Governor Gulab Chand Kataria, Union Minister Sarbananda Sonowal and Chief Minster Himanta Biswa Sarma during the inauguration and foundation stone laying ceremony of various developmental projects, in Guwahati, Sunday, Feb. 4, 2024. (PTI Photo)(PTI02_04_2024_000099B)

असम में परियोजनाओं का अनावरण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये पहल न केवल पूर्वोत्तर, बल्कि शेष दक्षिण एशिया में भी कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम में 11,600 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत की है. इसके बाद पीएम मोदी ने गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित किया और कहा कि योजनाओं से लोगों को रोजगार मिलेगा. असम में पर्यटन से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के उद्घाटन से असम, पूर्वोत्तर का दक्षिण एशिया के अन्य देशों से संपर्क मजबूत होगा. इन परियोजनाओं से पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

कॉरिडोर पर्यटन का प्रवेश द्वार

कामाख्या कॉरिडोर की आधारशिला रखने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह कॉरिडोर पर्यटन का प्रवेश द्वार है. गुवाहाटी की रैली में उन्होंने कहा कि मां कामाख्या के आशीर्वाद से, मुझे असम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का अनावरण करने का फिर से अवसर प्राप्त हुआ.आज 11,600 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का अनावरण किया गया. ये परियोजनाएं इस क्षेत्र की दक्षिण पूर्व एशिया से कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद करेंगी.

पीएम मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना

कांग्रेस का बिना नाम लिये पीएम मोदी ने रैली में कहा कि आजादी के बाद जो लोग वर्षों तक सत्ता में बने रहे, वे भी पवित्र पूजा स्थलों के महत्व को नहीं समझ सके. राजनीतिक लाभ के लिए उन्होंने अपनी ही संस्कृति और इतिहास पर शर्म करने का चलन शुरू किया. कोई भी देश अपने इतिहास को नज़रअंदाज नहीं करता है. आगे उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में देश की स्थिति बदल गई है.

Also Read: How To: बिहार और झारखंड से कैसे जा सकते हैं कामाख्या मंदिर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे तीर्थ, हमारे मंदिर, हमारे आस्था के स्थान, ये सिर्फ घूमने की जगहें नहीं हैं. ये हमारी सभ्यता की हजारों साल की यात्रा की अमिट निशानियां हैं. ये इस बात का सबूत है कि हर संकट के समय भारत किस तरह मजबूती से खड़ा रहा.

Also Read: मां कामाख्या मंदिर कॉरिडोर की पहली झलक, 498 करोड़ की लागत से होगा तैयार, जानें खासियत और मंदिर का इतिहास

बजट का जिक्र पीएम मोदी ने रैली में किया

गुवाहाटी में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस बजट में एक बहुत बड़ी योजना की घोषणा हुई है. बीते 10 वर्षों तक हमने हर घर तक बिजली पहुंचाने का अभियान चलाया, अब हम बिजली का बिल जीरो करने के लिए काम कर रहे हैं. यही नहीं बजट में सरकार ने रूफटॉप सोलर की योजना का ऐलान किया है. इस योजना के तहत शुरुआत में सरकार 1 करोड़ परिवारों को रूफटॉप सोलर लगाने में मदद करेगी. इससे उनका बिल भी जीरो होगा, साथ ही सामान्य परिवार अपने घर पर बिजली पैदा कर उसे बेचकर कमाई भी करेगा.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola