Mumbai School Girl Died: देर से स्कूल पहुंचने पर 100 बार उठक-बैठक, छात्रा की मौत, MNS ने कर दिया ऐसा दावा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 15 Nov 2025 9:52 PM

विज्ञापन

स्कूली छात्रा, AI फोटो

Mumbai School Girl Died: महाराष्ट्र के पालघर से एक दुखद और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. दावा किया जा रहा है कि एक निजी स्कूल की 6वीं कक्षा की छात्रा को देर से स्कूल पहुंचने पर 100 बार उठक-बैठक करने की सजा दी गयी, जिसके लगभग एक सप्ताह बाद उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन

Mumbai School Girl Died: मुंबई के वसई क्षेत्र के सातिवली स्थित स्कूल की छात्रा अंशिका का शुक्रवार रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने दावा किया है कि अंशिका और 4 अन्य छात्रों को 8 नवंबर को स्कूल देर से पहुंचने के कारण 100-100 बार उठक-बैठक कराई गई. वसई से MNS नेता सचिन मोरे ने दावा किया कि पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने के बावजूद उसे सजा दी गयी.

स्कूल शिक्षिका ने क्या बताया?

स्कूल की एक शिक्षिका ने कहा, “यह पता नहीं चल पाया है कि इस बच्ची ने कितने उठक-बैठक लगायी थी. यह भी नहीं पता कि उसकी मौत इसी वजह से हुई या किसी और वजह से.”

छात्रा की मौत की हो रही जांच

शिक्षा अधिकारी पांडुरंग गलांगे ने बताया कि अंशिका की मौत की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा, “जांच से उसकी मौत का सही कारण पता चलेगा.” अधिकारियों ने बताया कि अभी तक कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं की गई है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola