मुंबई पुलिस को मिली सीरियल बम धमाकों की धमकी, एक युवक गिरफ्तार, इस महीने तीसरी बार आया फोन
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 06 Aug 2023 4:44 PM
पुलिस ने बताया कि फोन करने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है. अधिकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी से पता चला कि व्यक्ति शराब पीने का आदी है.
मुंबई पुलिस ने रविवार को लोकल ट्रेन में सीरियल बम विस्फोट होने की चेतावनी देने वाले युवक को पकड़ लिया है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कथित तौर पर धमकी भरा फोन करने के आरोप में जुहू इलाके से 25 वर्षीय एक युवक को हिरासत में लिया.
नशे की हालत में युवक ने किया पुलिस को कॉल
अधिकारी ने बताया कि उन्हें संदेह है कि व्यक्ति ने नशे की हालत में फोन किया था. उन्होंने बताया कि रविवार सुबह पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक फोन आया था, जिसमें व्यक्ति ने दावा किया कि मुंबई की एक लोकल ट्रेन में बम लगाया गया है और उसमें सीरियल बम विस्फोट होने वाला है. व्यक्ति ने नियंत्रण कक्ष के कर्मचारी को यह भी बताया कि वह विले पार्ले इलाके से बोल रहा है.
धमकी देने वाला शख्स को पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि धमकी भरा फोन आने के बाद पुलिस हरकत में आई. उन्होंने व्यक्ति के मोबाइल फोन नंबर का पता लगाया और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर व्यक्ति को जुहू इलाके से पकड़ लिया, जहां से उसने कथित तौर पर धमकी भरा फोन किया था. जुहू पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि वह व्यक्ति बिहार से आया था और पिछले 10 दिनों से मुंबई में था.
Also Read: मुंबई में होगी विपक्षी गठबंधन I-N-D-I-A की तीसरी बैठक! संयोजक का हो सकता है ऐलान
युवक के पास से मोबाइल फोन जब्त
पुलिस ने बताया कि फोन करने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है. अधिकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी से पता चला कि व्यक्ति शराब पीने का आदी है. उन्हें संदेह है कि व्यक्ति ने नशे की हालत में फोन किया था. अधिकारी ने बताया, हम उसके बारे में और जानकारी जुटा रहे हैं.
मुंबई पुलिस को बार-बार मिल रही फोन पर धमकी
मुंबई पुलिस को बार-बार फोन पर धमकी मिल रही है. पिछले महीने दो बार फोन कॉल कर बम धमाके की धमकी दी गयी थी. फोन कर कहा गया था कि शहर में एक बम लगा दिया गया है. पुलिस को दो दिन में दूसरी बार ऐसी कॉल आयी.
Also Read: मुंबई पुलिस को धमकी भरा फोन, कॉलर ने बताया- एक टैंकर RDX के साथ दो पाकिस्तानी Goa रवाना
सीमा हैदर के पाकिस्तान नहीं पहुंचने पर आतंकवादी हमले की दी गयी थी धमकी
मुंबई पुलिस को पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर, जो इस समय भारत में है, उसकी वतन वापस नहीं लौटने पर आतंकवादी हमला की धमकी दी गयी थी. फोन करने वाले शख्स ने मुंबई 26/11 जैसे हमले की धमकी दी थी. धमकी के संबंध में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. उर्दू में सात संदेश थे, जिसमें मुंबई पुलिस को धमकी दी गई थी कि अगर पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर को उसके देश वापस नहीं भेजा गया तो शहर में 26 नवंबर 2008 के आतंकवादी हमले जैसा हमला हो सकता है. यह संदेश अंतरराष्ट्रीय नम्बर से आया था. इस मामले में वर्ली थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (2) (मौत या गंभीर चोट पहुंचाने की धमकी देना) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
कौन है सीमा हैदर?
दरअसल सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा निवासी अपने प्रेमी सचिन मीणा से शादी करने के लिए हाल में भारत में अवैध रूप से दाखिल हुई थी. दोनों की ऑनलाइन गेम पबजी खेलने के दौरान दोस्ती हुई थी. पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रहने के सिलसिले में सीमा (30) और सचिन (25) को गिरफ्तार किया था, लेकिन उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की एक अदालत ने उन्हें सात जुलाई को जमानत दे दी थी. अब इस मामले में सीमा हैदर से यूपी एटीएस की टीम लगातार पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










