ePaper

Kangana Ranaut: हमेशा के लिए मुंबई छोड़ देंगी कंगना? ड्रग्स कनेक्शन की जांच पर अभिनेत्री का बड़ा बयान

Updated at : 08 Sep 2020 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
Kangana Ranaut: हमेशा के लिए मुंबई छोड़ देंगी कंगना? ड्रग्स कनेक्शन की जांच पर अभिनेत्री का बड़ा बयान

महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra gov) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut ) के बीच का विवाद हर दिन एक गहराता जा रहा है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra gov) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut ) के बीच का विवाद हर दिन एक गहराता जा रहा है. मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना के ड्रग्स कनेक्शन के जांच के आदेश दिये है. इस पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि मैं मुंबई पुलिस और गृह मंत्री अनिल देशमुख को धन्यवाद देती हूं कि हमारा ड्रग टेस्ट करवाया जाएगा. मैं चाहती हूं कि टेस्ट हो और मेरे कॉल रिकॉर्ड भी चेक किए जाएं. अगर मैं गलत पाई गई तो हमेशा के लिए मुंबई छोड़ दूंगी.

बता दें कि महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई पुलिस एक्ट्रेस के खिलाफ ड्रग्स मामले में जांच के आदेश दिया है. बता दें कि यह जांच एक्टर अध्ययन सुमन ने एक इंटरव्यू के आधार पर होगा. इस इंटरव्यू में अध्ययन सुमन ने कहा था कि कंगना रनौत ड्रग्स लेती थी. महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई पुलिस एक्ट्रेस के खिलाफ ड्रग्स मामले में जांच के आदेश दिया है. बता दें कि यह जांच एक्टर अध्ययन सुमन ने एक इंटरव्यू के आधार पर होगा. इस इंटरव्यू में अध्ययन सुमन ने कहा था कि कंगना रनौत ड्रग्स लेती थी. कंगना के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस जांच करेगी.

Also Read: Kangana Ranaut: कंगना के खिलाफ ड्रग्स मामले में जांच करेगी मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने दिए आदेश

इससे पहले शिवसेना आईटी सेल ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें मुंबई की तुलना पीओके से करने के लिए राजद्रोह’ के आरोप के तहत केस दर्ज करने की मांग की गई है. इधर रनौत को केंद्र ने सोमवार को ‘वाई-प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा दी. वहीं सुशांत मामले को लेकर कंगना रनौत की महाराष्ट्र सरकार से ठनी हुई है. शिवसेना के नेता संजय राउत ने तो कंगना को मुंबई आने से भी मना कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola