जेल में पैर पसारने को लेकर मारपीट, कैदियों ने गैंगस्टर सुरेश पुजारी को भी पीट दिया

Mumbai Arthur Road Jail
Mumbai Arthur Road Jail : गैंगस्टर सुरेश पुजारी से मुंबई जेल में दो गुटों के बीच झगड़े के दौरान मारपीट की गयी. यह घटना छह जुलाई को उस समय हुई जब एक बैरक में एक कैदी ने अपने पैर फैला रखे थे. उसी दौरान एक अन्य गुट का एक कैदी उस रास्ते से गुजर रहा था जिससे उसकी झड़प हो गई.
Mumbai Arthur Road Jail : गैंगस्टर सुरेश पुजारी से मुंबई में आर्थर रोड जेल के भीतर कैदियों के दो गुटों के बीच झड़प के दौरान कथित तौर पर मारपीट की गयी. इस संबंध में न्यूज एजेंसी पीटीआई ने खबर दी. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. यह झड़प पिछले सप्ताह केंद्रीय कारागार में हुई थी. पुलिस ने झड़प में शामिल पुजारी समेत सात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है.
एक कैदी ने अपने पैर फैला रखे थे जिसकी वजह से विवाद हुआ
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना छह जुलाई को उस समय हुई जब एक बैरक में एक कैदी ने अपने पैर फैला रखे थे और उसी दौरान एक अन्य गुट का एक कैदी उस रास्ते से गुजर रहा था. उन्होंने बताया कि पैर फैलाने पर वहां से गुजरने में दिक्कत होने पर कैदी ने आपत्ति जतायी, जिसके बाद पैर फैलाकर बैठे कैदी ने उससे गाली-गलौज की. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया.
इसी बैरक में बंद सुरेश पुजारी और उसके कुछ साथी भी इस झगड़े में शामिल हो गए. एक अधिकारी ने बताया कि चार कैदियों ने पुजारी के साथ कथित तौर पर मारपीट की. उन्होंने बताया कि पुजारी ने लड़ाई में बीच-बचाव की कोशिश की थी लेकिन दूसरे समूह के कैदियों ने उसकी पिटायी कर दी. इसके बाद गैंगस्टर और उसके साथियों ने भी दूसरे समूह के कैदियों की पिटायी की. झगड़ा शुरू होने के कुछ ही देर बाद जेल प्राधिकारियों ने बीच-बचाव किया और स्थिति को काबू में किया.
थाने में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अधिकारी ने बताया कि जेल प्रशासन की शिकायत के आधार पर एन एम जोशी मार्ग पुलिस थाने में सात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 (2) (झगड़ा करने) के तहत मामला दर्ज किया गया है. सुरेश पुजारी, गैंगस्टर रवि पुजारी का पूर्व सहयोगी रह चुका है. उसे कई वर्षों तक फरार रहने के बाद 2021 में फिलीपीन से भारत लाया गया. उसके खिलाफ मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे के विभिन्न पुलिस थानों में रंगदारी और अन्य अपराधों के 50 से अधिक मामले दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










