Live Updates
Maharashtra 10th Board Result 2020 Date and Time : जानें कब जारी होगा महाराष्ट्र के 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, यहां देखें पूरी डिटेल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
Maharashtra Board SSC 10th Result 2020 Date and Time, Maharashtra Board SSC 10th Result , maharashtra 10th result date 2020, maharashtra board: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च शिक्षा बोर्ड (MSBSHE) बुधवार 29 जुलाई को राज्य SSC के परिणाम घोषित करेगा. बोर्ड की ओर से बताया गया है कि रिजल्ट दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा. इसे आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च शिक्षा बोर्ड (MSBSHE) द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कक्षा 10 वीं का रिजल्ट बुधवार को दोपहर 1 बजे वेबसाइट पर लाइव जारी होंगे. रिजल्ट एक बार घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahresults.nic.in पर जाकर अपना स्कोर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. बता दें कि राज्य में लगभग 17 लाख छात्र एसएससी परीक्षा में शामिल हुए थे. पहले ये परीक्षा 7 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित होने वाली थी. इसके लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं. इसमें एक भूगोल की परीक्षा बाकी रह गई थी, जिसे बोर्ड ने बाद में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण स्थगित कर दिया था.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें