प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को रौंदवाया

Published by : Neha Kumari Updated At : 20 Apr 2025 8:50 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

MP News: मध्य प्रदेश से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति को कार से रौंदकर मारने की कोशिश की. घटना होने के 1 महीने बाद महिला और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है. जहां रजनी नाम की एक महिला ने अपने पति को कार से रौंदकर हत्या करने की कोशिश की. महिला ने 21 मार्च को अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति अनिल पाल को कार से टक्कर मारी और उन्हें घसीटते हुए घटना स्थल से 50 मीटर दूर तक लेकर गई. जिसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए. हालांकि गनीमत रही कि अनिल इस तरह कार से घसीटे जाने के बाद भी बच गए. लेकिन वह बुरी तरह से घायल हो गए. उन्हें लगभग 1 महीने से ज्यादा समय के लिए अस्पताल में रहना पड़ा.

अस्पताल से सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचा पति

इस घटना का पता तब चला जब डिस्चार्ज होकर अनिल वापस आए और सीधा SP ऑफिस शिकायत दर्ज कराने पहुंचे. उन्होंने अपनी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड पर आरोप लगाया कि दोनों ने मिलकर कार से टक्कर मारकर उनकी हत्या करने की कोशिश की. जिसके बाद पुलिस ने यह मामला हिट एंड रन के तहत दर्ज किया और कार्रवाई शुरू की. उन्होंने घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की. जिसमें साफ देखा जा सकता था कि एक कार एक आदमी को घसीटते हुए ले जा रही है. जिसके बाद पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस भी दर्ज किया. शिकायत दर्ज करने के एक महीने बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट द्वारा अभी के लिए उन्हें जेल में भेजने का निर्देश दिया गया है.

अनिल पाल की शादी 2016 में रजनी से हुई

अनिल पाल की शादी 2016 में रजनी नाम की महिला से हुई थी. इस बीच उनके दो बच्चे भी हुए. लेकिन अचानक एक दिन महिला पति से विवाद कर अपने मायके चली गई. पत्नी को मानने के लिए जब अनिल पाल अपने ससुराल गए तो उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी का शादी से पहले से ही एक मंगल सिंह नाम का बॉयफ्रेंड है. उस समय तो महिला अपने पति के साथ आ गई. लेकिन 20 मार्च को पेट दर्द का बहाना देकर वह घर से बाहर गई. जब शाम तक महिला घर नहीं लौटी तब उसका पति उसे ढूंढने बस स्टैंड गया. जहां उसे महिला अपने बॉयफ्रेंड की कार में बैठी दिखी. जब अनिल उनकी तरफ आए तो महिला के प्रेमी ने कार को उनके ऊपर चढ़ा दिया और घसीटते हुए 50 मीटर दूर तक ले गया.

यह भी पढ़े: UP Love Story: हे भगवान! समधी के साथ समधन हुई फरार – Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola