MP Election 2023: बीजेपी ने कांग्रेस पर इमरान खान की पार्टी के थीम सांग चुराने का लगाया आरोप

विवाद तब शुरू हुआ, जब भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के सचिव राहुल कोठारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हाल ही में ‘जन आक्रोश यात्रा’ के लिए जारी गीत ‘चलो, चलो कांग्रेस के संग चलो’ में ‘चलो इमरान के साथ’ की नकल की है, जो कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ का थीम सांग है.
मध्य प्रदेश में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है. इसको लेकर राजनीतिक पार्टियों की ओर से जोरदार तैयारी जारी है. बीजेपी और कांग्रेस की ओर से ताबड़तोड़ रैलियां की जा रही है और एक-दूसरे पर हमला भी किये जा रहे हैं. कांग्रेस जहां शिवराज सिंह चौहान सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है, तो दूसरी ओर बीजेपी ने कांग्रेस पर सत्ता में रहते हुए राज्य को कमजोर करने का आरोप लगाया है. मध्य प्रदेश बीजेपी ने कांग्रेस पर ताजा हमला किया है. मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी कांग्रेस पर राज्य में अपनी ‘जन आक्रोश यात्रा’ के लिए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) का थीम सांग चुराने का आरोप लगाया है.
कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम सामने आया : बीजेपी
बीजेपी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम फिर सामने आया है. बीजेपी ने कांग्रेस पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के थीम सांग चुराने का आरोप लगाया. मध्य प्रदेश बीजेपी ने ट्वीट किया और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाये. अपने ट्वीट में बीजेपी ने लिखा, मध्य प्रदेश चुनाव में अपने प्रचार गाने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी के थीम सांग को ही चुरा लिया. कांग्रेस की ‘चोरी’ की आदत पुरानी है लेकिन पाकिस्तान से इतना प्रेम क्यों?जवाब दे कांग्रेस!
विवाद की शुरुआत कैसे हुई?
विवाद तब शुरू हुआ, जब भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के सचिव राहुल कोठारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हाल ही में ‘जन आक्रोश यात्रा’ के लिए जारी गीत ‘चलो, चलो कांग्रेस के संग चलो’ में ‘चलो इमरान के साथ’ की नकल की है, जो कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ का थीम सांग है. भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर कांग्रेस के चुनाव अभियान गीत के साथ पाकिस्तानी पार्टी के थीम सांग का वीडियो साझा किया. कोठारी ने आरोप लगाया, अब तक कांग्रेस पाकिस्तान के पक्ष में और हिंदुस्तान के विरोध में नारे लगाने वालों को अपना लेती थी. उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई पाकिस्तान के संगीत को भी अपनाने लगी है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह जन आक्रोश यात्रा के पोस्टर से गायब हैं,लेकिन वह पृष्ठभूमि संगीत दे रहे है. उन्होंने कहा कि यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है. उन्होंने दावा किया कि यह कोई बड़ी बात नहीं होगी, अगर कांग्रेस का झंडा जल्द ही पूरी तरह हरा हो जाए.
कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम फिर आया सामने।
मध्य प्रदेश चुनाव में अपने प्रचार गाने के लिए @INCMP ने पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी के थीम सांग को ही चुरा लिया।
कांग्रेस की 'चोरी' की आदत पुरानी है लेकिन पाकिस्तान से इतना प्रेम क्यों?
जवाब दे कांग्रेस! pic.twitter.com/qkENdeE6HS
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) September 18, 2023
जो लोग पाकिस्तान के मित्र हैं, वे कांग्रेस के प्रचार गीत पर आपत्ति जता रहे हैं : के के मिश्रा
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने कहा, दुर्भाग्य से, जो लोग पाकिस्तान के मित्र हैं, वे कांग्रेस के प्रचार गीत पर आपत्ति जता रहे हैं. चुनावी फायदा लेने के लिए सेना के जवानों को शहीद करवाने वालों ने एक गाने पर आपत्ति जताई है. मिश्रा ने कहा कि भाजपा शायद भूल गई है कि बिना निमंत्रण के पाकिस्तान कौन गया था और किसने अपने शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया था.
नरोत्तम मिश्रा ने भी कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपनी ‘जन आक्रोश यात्रा’ का प्रचार गीत पाकिस्तान से चुराया है. उन्होंने आरोप लगाया, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने कमलनाथ के ‘चलो चलो’ कहने की वजह से अपनी विश्वसनीयता खो दी थी. जनता विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को ‘चलो चलो’ कहने जा रही है.
कांग्रेस ने बीजेपी पर किया पलटवार
विपक्षी दल कांग्रेस ने पलटवार करते हुए दावा किया कि हरियाणा की भाजपा नीत सरकार में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पाकिस्तानी पार्टी के गाने को ‘कॉपी’ किया और इसी तरह भाजपा ने राजस्थान में (चुनाव प्रचार में) इसका इस्तेमाल किया.
कमलनाथ मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने बीजेपी पर किया हमला
दूसरी तरफ, कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने भाजपा पर राजस्थान और हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान पाकिस्तानी पार्टी का थीम सांग चुराने का आरोप लगाया. बबेले ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, भाजपा का एक ही मंत्र चोरी और सीनाजोरी. पाकिस्तान के इमरान खान (की पार्टी) का गाना हरियाणा की भाजपा सरकार के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कॉपी किया है. फिल्म विशेषज्ञ नरोत्तम मिश्रा जी दोनों गाने सुनो और बताओ इतनी पाकिस्तान परस्ती कहां से लाते हो.
क्या है मामला
कांग्रेस ने 17 सितंबर को चलो, चलो… गीत पेश किया. यात्रा के भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और दलितों और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे विभिन्न मुद्दों को उजागर करने के लिए 15 दिनों में मध्य प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में 11,400 किलोमीटर की दूरी तय करने की उम्मीद है.
मध्य प्रदेश में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के टक्कर में कांग्रेस शुरू करेगी जन आक्रोश यात्रा
भाजपा ने लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए पहले ही ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ शुरू कर दी है. विभिन्न स्थानों से निकाली जा रही यात्राओं का समापन 25 सितंबर को भोपाल में होगा. दूसरी ओर इसको टक्कर देने के लिए कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा 19 सितंबर से राज्य के सात स्थानों से निकलने वाली है. प्रदेश में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










