ePaper

मध्यप्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बृजमोहन परिहार की कोरोना संक्रमण से मौत, गुरुग्राम के मेदांता में ली अंतिम सांस

Updated at : 11 Aug 2020 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
मध्यप्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बृजमोहन परिहार की कोरोना संक्रमण से मौत, गुरुग्राम के मेदांता में ली अंतिम सांस

मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता बृजमोहन परिहार का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया. बृजमोहन परिहार कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष पद पर थे. उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था. बताया जाता है कि संक्रमण के बढ़ने के कारण उनकी हालत बिगड़ती गयी. काफी कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचायी जा सकी. सरकार और डब्ल्यूएचओ (WHO) की गाइडलाइन के मुताबिक दिल्ली में ही उनका अंतिम संस्कार करने की बात कही गयी है.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक

बृजमोहन परिहार के निधन पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया कि ‘मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष बृजमोहन परिहार के निधन का दुखद समाचार मिला. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं.’

कोरोना संक्रमण की चपेट में कई नेता और मंत्री

बताते चलें कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कांग्रेस और बीजेपी के कई नेता और मंत्री कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित हो चुके हैं. कोरोना संक्रमण के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान भी भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती रहे. हाल ही में ठीक होकर वो घर पहुंचे हैं. उनके साथ बीजेपी संगठन के नेता भी कोरोना से संक्रमित हुए. शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल के अरविंद भदौरिया, तुलसी सिलावट भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola