Video : सांसद चंद्रेशखर आजाद का प्राइवेट वीडियो किसने कर दिया लीक ? कहा– जहर खाऊंगी

सांसद चंद्रेशखर आजाद
Video : रोहिणी घावरी नाम के एक्स अकाउंट से सिलसिलेवार वीडियो और फोटो शेयर किया गया. एक पोस्ट में पीएम मोदी को टैग कर लिखा, “मेरी लाश भी भारत वापस मत लाना.’’ जानें वीडियो शेयर करके महिला ने क्या किया दावा और यूजर ने क्या दिया रिएक्शन.
Video : उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से सांसद और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को डॉ. रोहिणी घावरी के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है. एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए चंद्रशेखर आजाद पर महिला ने गंभीर आरोप लगा हैं. इस अकाउंट से दो वीडियो शेयर किया गया है. पहले वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया–इस अय्याश बेवड़े आदमी को मैं बहुजन आंदोलन के लायक बना रही थी यही गलती है मेरी और इसने मुझे ही समाज के सामने बदनाम किया !! पुलिस मेरी नहीं सुन रही क्योंकि बीजेपी इसको बचा रही है लेकिन समाज के सामने मैं साबित करूंगी की गलत मैं नहीं यह है !! बहुजन वाल्मीकि समाज की बेटी के साथ हुए षड्यंत्र का पर्दाफाश करती रहूंगी !!
इस अय्याश बेवड़े आदमी को मैं बहुजन आंदोलन के लायक़ बना रही थी यही गलती है मेरी और इसने मुझे ही समाज के सामने बदनाम किया !!
— Dr. Rohini Ghavari ( रोहिणी ) (@DrRohinighavari) September 24, 2025
पुलिस मेरी नहीं सुन रही क्योंकि बीजेपी इसको बचा रही है लेकिन समाज के सामने मैं साबित करूँगी की ग़लत मैं नहीं यह है !!
बहुजन वाल्मीकि समाज की बेटी के साथ… pic.twitter.com/DT2kCVeP4a
रात में 3 बजे रो रो कर…
वहीं दूसरे वीडियो को शेयर करते हुए रोहिणी घावरी नाम के अकाउंट पर लिखा गया–कायर नीच मुझे रात में 3 बजे रो रो कर इस रिश्ते में जबरदस्ती बांधे रखता था मैं समझा समझा के थक जाती थी की मत कर परेशान तो मरने की धमकी देता था !! इस नालाक को बोलती थी बहुत बदनामी होगी इस रिश्ते से तो पागल दीवाना था तब मेरा !! बोलता था छोड़ दोगी तो मर जाऊंगा… उस दिन मर जाता तो अच्छा होता !! इसके दुख में संभाला मैंने और इसने मेरी ही ज़िंदगी का तमाशा बना दिया !! मेरी सच्चाई समाज को सुननी होगी !! मैं गलत नहीं हूं.
कायर नीच मुझे रात में 3 3 बजे रो रो कर इस रिश्ते में ज़बरदस्ती बाँधे रखता था मैं समझा समझा के थक जाती थी की मत कर परेशान तो मरने की धमकी देता था !!
— Dr. Rohini Ghavari ( रोहिणी ) (@DrRohinighavari) September 24, 2025
इस नालायक को बोलती थी बहुत बदनामी होगी इस रिश्ते से तो पागल दीवाना था तब मेरा !!
बोलता था छोड़ दोगी तो मर जाऊँगा उस दिन मर जाता तो… pic.twitter.com/UtCsrelejB
तेरे नाम पर जहर खाऊंगी
इसी अकाउंट से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया– यह फोटो पहले क्यों नहीं डाले मेरा जीवन बर्बाद कर के खुशियां मना रहा है आज ही तेरे नाम पर जहर खाऊंगी तूने मुझे खत्म कर दिया !! दावा किया जा रहा है कि फोटो में चंद्रशेखर आजाद अपनी पत्नी और बेटे के साथ नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट को रोहिणी ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया है. उसने कहा कि मेरी लाश भी भारत वापस मत लाना किसी ने नहीं सुनी मेरी… सब अपराधी का साथ देते रहे !! तुम सब को मेरा अंतिम अलविदा !!
यह फोटो पहले क्यों नहीं डाले हरामज़ादे मेरा जीवन बर्बाद कर के खुशियाँ मना रहा है आज ही तेरे नाम पर ज़हर खाऊँगी तूने मुझे ख़त्म कर दिया !!@PMOIndia @narendramodi मेरी लाश भी भारत वापस मत लाना किसी ने नहीं सुनी मेरी सब अपराधी का साथ देते रहे !!
— Dr. Rohini Ghavari ( रोहिणी ) (@DrRohinighavari) September 24, 2025
तुम सब को मेरा अंतिम अलविदा !! pic.twitter.com/hOZVXboDZ1
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर दे रहे हैं रिएक्शन
इन दोनों वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने दावा किया कि आजाद ग्रीन टी पी रहे हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि यह AI की मदद से तैयार किया गया वीडियो हैं. प्रभात खबर इन दोनों वीडियो की पुष्टि नहीं करता है और ना ही तस्वीर की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










