संसद में राम मंदिर पर पेश होगा धन्यवाद प्रस्ताव, पीएम मोदी कर सकते हैं संबोधित, बीजेपी ने जारी किया व्हिप
Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Feb 2024 5:56 PM
**EDS: IMAGE VIA PMO** Ayodhya: Prime Minister Narendra Modi and Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) chief Mohan Bhagwat offer prayers before the idol of Ram Lalla during the 'Pran Pratishtha' rituals at the Ram Mandir, in Ayodhya, Monday, Jan. 22, 2024. (PTI Photo) (PTI01_22_2024_000277B)
संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा में कल यानी शनिवार को राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश होगा. प्रस्ताव को लेकर बीजेपी ने अपने सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहने को कहा है. पार्टी ने इसके लिए एक व्हिप भी जारी कर दिया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि पीएम मोदी सदन को संबोधित कर सकते हैं.
अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा में कल यानी शनिवार को धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा. भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए दोनों सदनों में अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी कर दिया है. अपने व्हीप में बीजेपी ने कहा है कि कुछ जरूरी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, इस पर समर्थन के लिए सभी सांसद 10 फरवरी को सदन में मौजूद रहने को कहा गया है. गौरतलब है कि बीते महीने यानी 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया था. जिसमें पीएम मोदी समेत देश के कई जाने माने लोग मौजूद थे.
पीएम मोदी करेंगे संबोधित
राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर सूत्रों के हवाले से खबर है कि पीएम मोदी शाम पांच बजे सदन में बोल सकते हैं. धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन को पीएम कर सकते हैं संबोधित.इसके लिए पहले ही बीजेपी सांसदों को व्हिप जारी कर सदन में उपस्थित रहने को कहा गया है.
लाखों लोग कर चुके हैं रामलला के दर्शन
गौरतलब है कि प्राण प्रतिष्ठा के दो हफ्ते के अंदर 30 लाख से ज्यादा लोगों ने रामलला के दर्शन कर लिया. अभी भी देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में लो आकर रामलला के दर्शन कर रहे हैं. श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ छुट्टी वाले दिन यानी रविवार और शनिवार को हो रही है. रामलला का दर्शन अधिक से अधिक भक्त कर सकें इसलिए राम मंदिर को रोजाना 15 घंटे खोला जा रहा है. सुबह 6:30 बजे से शुरू होने वाले दर्शन का सिलसिला रात दस बजे शयन आरती के बाद ही रुकता है. वहीं, भीड़ को नियंत्रित करने लिए प्रशासन को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.
तेजी से चल रहा है राम मंदिर का निर्माण
अयोध्या में राम मंदिर के अधूरे निर्माण को अब तेजी से पूरा किया जा रहा है. राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने निर्माण को लेकर बीते दिनों कहा था कि नृपेंद्र मिश्र ने दूसरे फेज के निर्माण कार्यों को गति बढ़ाने पर मंथन किया है. तय हुआ है कि मालवाहक वाहनों को रात में एंट्री दिया जाएगा ताकि दिन में श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो. सप्त मंडपम, यज्ञशाला, एसटीपी, ऑडिटोरियम का काम भी जल्द शुरू करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि राम मंदिर के ऊपरी तलों, आयताकार परकोटे और इस परिसर के अन्य देवालयों का निर्माण किया जाना बाकी है और मंदिर का सारा काम संभवतः वर्ष 2025 के मध्य या 2025 की समाप्ति तक पूरा होने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










