केरल पहुंचा मॉनसून, झमाझम बारिश शुरू, जानें आपके राज्य में कब से होगी Monsoon की बरसात

Updated at : 29 May 2022 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
केरल पहुंचा मॉनसून, झमाझम बारिश शुरू, जानें आपके राज्य में कब से होगी Monsoon की बरसात

Ghaziabad: A worker paddles his rickshaw with a passenger, during rain in Ghaziabad, Monday, May 23, 2022. Strong winds accompanied by heavy rains early morning brought respite from the heat wave in Delhi NCR. (PTI Photo/Arun Sharma) (PTI05_23_2022_000006B)

गत शुक्रवार मौसम विभाग ने कहा था कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अगले दो से तीन दिनों के दौरान केरल पहुंचने का अनुमान है. विभाग ने कहा कि पूर्वानुमान में चार दिनों की ‘मॉडल' त्रुटि थी. मौसम संबंधी नये संकेतों के अनुसार, दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में पछुआ हवाएं चलनी तेज हो गई हैं.

विज्ञापन

यदि आप मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके चेहरे पर खुशी ला सकती है. जी हां…मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ी जानकारी दी है. मौसम विभाग के मुताबिक केरल में मॉनसून ने दस्‍तक दे दी है. यहां चर्चा कर दें कि मॉनसून के आने से पहले केरल के अलग-अलग जिलों में जमकर बारिश का दौर जारी है. केरल में मॉनसून आने के बाद भारी बारिश की संभावना है. इससे पहले, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक पखवाड़े पहले बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान ‘आसनी’ के प्रभाव के कारण शुक्रवार (27 मई) को केरल में मॉनसून की शुरुआत का अनुमान जताया था.


मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने क्‍या कहा

गत शुक्रवार मौसम विभाग ने कहा था कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अगले दो से तीन दिनों के दौरान केरल पहुंचने का अनुमान है. विभाग ने कहा कि पूर्वानुमान में चार दिनों की ‘मॉडल’ त्रुटि थी. मौसम संबंधी नये संकेतों के अनुसार, दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में पछुआ हवाएं चलनी तेज हो गई हैं. सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार केरल तट और उससे सटे दक्षिण पूर्व अरब सागर में बादल छाए हुए हैं. इसलिए, अगले दो से तीन दिनों के दौरान केरल में मॉनसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं.

अंडमान एवं निकोबार पहले ही पहुंच चुका था मॉनसून

मॉनसून वक्त से काफी पहले 16 मई को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह पहुंच गया था और चक्रवात के शेष प्रभाव के चलते इसके आगे बढ़ने के आसार थे. अब मॉनसून केरल पहुंच गया है जो कुछ दिनों में शेष भारत में फैल जाएगा.

झारखंड में कब पहुंचेगा मॉनसून

झारखंड में 10 से 15 जून के बीच मॉनसून आ सकता है. 17 मई से अंडमान में मॉनसून की बारिश शुरू हो गयी. मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि एक जून से पूर्व ही केरल में मॉनसून आ सकता है जो सही साबित हुआ. इस वर्ष अंडमान निकोबार में तय समय से छह दिन पहले मॉनसून की बारिश शुरू हो गयी. आम तौर पर अंडमान में 22 मई के आसपास मॉनसून आता है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि मॉनसून की बारिश सामान्य होगी.

Also Read: Weather Forecast LIVE Update: झारखंड-बिहार में बारिश के आसार, मॉनसून को लेकर IMD ने दिया ताजा अपडेट
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मॉनसून जून के मध्य तक दस्तक देगा

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने कहा कि मध्य प्रदेश में मानसून के जून के मध्य तक दस्तक देने का अनुमान है. वहीं 15 जून के आसपास मॉनसून छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकता है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार केरल में मॉनसून के समय पूर्व आगमन के पीछे चक्रवात असानी के प्रभाव है.

कब किस राज्य में मॉनसून के पहुंचने का अनुमान

-10 से 15 जून के बीच झारखंड और बिहार मॉनसून पहुंचने की संभावना है.

-05 जून आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम

-10 जून पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, महाराष्ट्र

-15 जून को छत्तीसगढ़

-20 जून गुजरात, मध्य प्रदेश, यूपी, उत्तराखंड

-25 जून राजस्थान, हिमाचल

-30 जून हरियाणा, पंजाब

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन