Weather Forecast Update: केरल पहुंचा मॉनसून, जानें आज किन राज्यों में हो सकती है बारिश
New Delhi: Commuters use umbrella and plastic sheet to cover themselves during rain in New Delhi, Monday, May 23, 2022. Strong winds accompanied by heavy rains early morning brought much-needed respite from the heat wave in Delhi. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI05_23_2022_000027B)
Weather Forecast Today Updates: मौसम विभाग ने दिल्ली के तापमान में वृद्धि होने का अनुमान व्यक्त किया है. झारखंड-बिहार के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. यूपी के भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना नजर आ रही है. जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है, जबकि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सोमवार को मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है. आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि शहर में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है.
रविवार शाम दिल्ली में हुई बारिश
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में रविवार शाम को हल्की बारिश हुई, जिससे झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है, जबकि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सोमवार को मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है.
मॉनसून ने केरल में दी दस्तक
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज केरल में दस्तक दे चुका है. मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक केरल में अगले पांच दिनों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है. वहीं, आईएमडी तिरुवनंतपुरम के निदेशक के संतोष ने मछुआरों को 29-30 मई को समुद्र में न जाने की सलाह दी है.
कुछ देर में झारखंड में होगी बारिश
झारखंड के लातेहार, पलामू, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम के कुछ इलाकों में अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

पटना के तापमान में गिरावट
पिछले कई दिनों से बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान थे. देर रात पटना में बारिश के बाद लोगों को राहत मिली है. इसके साथ ही राजधानी के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए